गांजे के नशे में था एअर इंडिया का पायलट... दूसरा डोप टेस्ट आया पॉजिटिव, मारिजुआना की हुई पुष्टि
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI2379 के पायलट-इन-कमांड सुदीप वशिष्ट का कन्फर्मेटरी डोप टेस्ट मारिजुआना के लिए पॉजिटिव आया है। 4 अगस्त को उड़ान के दौरान विमान करीब 300 फीट नीचे आया था, जिसमें 17 यात्री और क्रू मेंबर घायल हुए थे। घटना के बाद दोनों पायलटों की साइकोएक्टिव सब्सटेंस स्क्रीनिंग हुई थी। मामले की जांच जारी है।
Shivani Gupta
11 Aug 2026

























