जमुई-समस्तीपुर के बाद मधेपुरा का वीडियो वायरल, छात्राओं और लड़के से बदसलूकी का दावा
बिहार के मधेपुरा में स्कूल के बाहर छात्रों के विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में कुछ युवक छात्राओं और एक लड़के को घेरकर बहस करते दिख रहे हैं। पुलिस के मुताबिक घटना 22 सितंबर की है। सभी नाबालिगों की पहचान कर ली गई है। परिजनों को नोटिस देकर जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Shivani Gupta
24 Sep 2026
































