बेगमगंज :छुट्टी पर जा रहे चार डॉक्टरों ने दिखाई मानवता, सड़क पर तड़प रहे युवक को सीपीआर देकर बचाई जान
बेगमगंज सिविल अस्पताल के चार डॉक्टर पंचमढ़ी छुट्टी मनाने जा रहे थे, तभी बरेली-भोपाल फोरलेन पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को तड़पता देख उन्होंने अपनी यात्रा रोक दी। डॉक्टरों ने घायल को निजी वाहन में ले जाकर रास्ते भर सीपीआर दिया और समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली। उनके इस मानवीय और त्वरित प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।
Anand Sharma
17 Jul 2026



























