PlayBreaking News

ट्रंप के बॉयकोट के बाद भी G20 घोषणापत्र सर्वसम्मति से मंजूर :साउथ अफ्रीका राष्ट्रपति ने खारिज की अमेरिका की मांग

Follow on Google News
साउथ अफ्रीका राष्ट्रपति ने खारिज की अमेरिका की मांग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जोहान्सबर्ग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के G20 समिट में नहीं आने के बावजूद पहले दिन शनिवार को सदस्य देशों ने साउथ अफ्रीका के बनाए घोषणा पत्र को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने बताया कि सभी देशों का अंतिम बयान पर सहमत होना जरूरी था। भले ही अमेरिका ने हिस्सा नहीं लिया।

    अफ्रीका ने नकारा अमेरिकी अधिकारी 

    हालांकि ट्रंप ने आखिरी सेशन में मेजबानी लेने के लिए एक अमेरिकी अधिकारी को भेजने की जानकारी दी थी। रॉयटर्स के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीकी अध्यक्षता ने अमेरिकी अधिकारी को मेजबानी सौंपने के प्रस्ताव से मना कर दिया है। वहीं अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा आज G20 की अगली अध्यक्षता 'खाली कुर्सी' को सौंपेंगे। दरअसल, G20 समिट की 2026 की मेजबानी अमेरिका को मिलनी है। हालांकि ट्रम्प के बायकॉट के चलते अमेरिका का कोई भी प्रतिनिधि समिट में शामिल नहीं हुआ।

    मोदी : पुराने मॉडल ने रिसोर्स छीने, इसे बदलना जुरुरी

    पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग में आयोजित G20 समिट के पहले दो सत्रों को संबोधित किया। पहले सेशन में उन्होंने वैश्विक चुनौतियों पर भारत का नजरिया दुनिया के सामने रखा। मोदी ने पुराने डेवलपमेंट मॉडल के मानकों पर दोबारा सोचने की अपील की। उन्होंने कहा- पुराने डेवलपमेंट मॉडल ने रिसोर्स छीने, इसे बदलना जरूरी है। समिट के अगले दिन दूसरे सत्र में पीएम ने भारत के श्री अन्न (मोटा अनाज), जलवायु परिवर्तन, G20 सैटेलाइट डेटा पार्टनरशिप और डिजास्टर रिस्क रिडक्शन पर बात की।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts