Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Monsoon Update : देशभर में समय से पहले पहुंचा मानसून, दिल्ली समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश, IMD ने किया कन्फर्म, 9 दिन पहले किया कवर

Monsoon Update : देशभर में समय से पहले पहुंचा मानसून, दिल्ली समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश, IMD ने किया कन्फर्म, 9 दिन पहले किया कवर

नई दिल्ली। देशभर में मानसून ने अपेक्षित समय से 9 दिन पहले पूरी ताकत के साथ दस्तक दे दी है। 29 जून 2025 को मानसून ने दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा को भी पूरी तरह कवर कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे भारत में मानसून सक्रिय हो चुका है, जबकि इसकी अपेक्षित तिथि 8 जुलाई 2025 थी।

दिल्ली में उमस और गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना

राजधानी दिल्ली में आईएमडी ने मानसून की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। शनिवार को आईटीओ, साउथ दिल्ली, द्वारका और पूर्वी दिल्ली समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिली। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई।

देशभर में एकसाथ सक्रिय

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 2025 में मानसून ने सभी राज्यों को कवर करने में रिकॉर्ड समय लिया है। आमतौर पर यह प्रक्रिया 8 जुलाई तक पूरी होती है, लेकिन इस बार 29 जून को ही पूरे देश में मानसून पहुंच गया। इसे हाल के वर्षों का सबसे तेज मानसूनी विस्तार बताया जा रहा है।

पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी

IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश तट पर बने लो प्रेशर एरिया के कारण आने वाले 2 दिनों में ओडिशा, झारखंड, गंगीय बंगाल और बिहार में भारी वर्षा की संभावना है। साथ ही, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के हिस्सों में भी जमकर बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत के राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

चारधाम यात्रा एक दिन के लिए रोकी गई

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलधार बारिश और भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा को 1 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि यह निर्णय तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन लिया गया है। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा या खतरा न हो।

अन्य प्रभावित राज्य

पूर्वोत्तर भारत: असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना।
महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय इलाके: तेज बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।
अंडमान-निकोबार द्वीप: समुद्री गतिविधियों पर असर, मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह।

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts