हरसूद में ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब की 7 से ज्यादा पेटियां, कर्मचारी फरार
हरसूद के बैलवाड़ी गांव में ग्रामीणों ने गांव में सप्लाई होने से पहले सात से ज्यादा पेटियां कथित अवैध शराब की पकड़ लीं। ग्रामीणों के मुताबिक, शराब ठेकेदार के कर्मचारी मौके से फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीण थाने पहुंचे और कलेक्टर को आवेदन देकर अवैध शराब बिक्री रोकने की मांग की। महिलाओं और बच्चों पर असर का भी आरोप लगाया।
Satyendra Thakur
19 Sep 2026



























