रसमलाई खाने को लेकर भिड़े देवर-भाभी, कहासुनी के बाद किया कैंची से हमला, पति-पत्नी घायल
उन्नाव में फ्रिज में रखी रसमलाई खाने को लेकर पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि कैंची से हमला करने का आरोप लगा है। छोटे भाई और उसकी पत्नी पर बड़े भाई और भाभी को घायल करने का आरोप है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
Dolly Wasvani
11 Aug 2026



























