दो किलोमीटर का रास्ता! दो घंटे का जाम, छोला विश्रामघाट पहुंचे सांसद आलोक शर्मा ने मौके पर लगाई अधिकारियों की क्लास
छोला विश्रामघाट जाने वाले रास्ते पर बुधवार को जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। परिचित की अंतिम यात्रा में शामिल होने जा रहे सांसद आलोक शर्मा भी काफी देर तक जाम में फंसे रहे। स्थिति देखने के बाद उन्होंने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। सड़क पर खड़े वाहन, ऑटो और अस्थायी दुकानों को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गए।
Aditi Rawat
20 Aug 2026




























