People's Update
Saturday, March 7, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 7, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    आज रात ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा हमला, स्कॉट बेसेंट का दावा
    ईरान पर एयरस्ट्राइक जारी, मेहराबाद एयरपोर्ट पर लगी आग
    पाक सेना चीफ आसिम मुनीर से मिले सऊदी अरब के प्रिंस खालिद बिन सलमान, ईरानी हमलों पर हुई चर्चा
    मिडिल-ईस्ट में तीसरा एयरक्राफ्ट तैनात करने की तैयारी में अमेरिका
    इराक के बसरा में ड्रोन अटैक, हॉलिबर्टन और केबीआर संयंत्रों पर लगी भीषण आग
    अमेरिका और इजरायल की ईरान पर बमबारी में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत
    मिडिल-ईस्ट संघर्ष के बीच 60 रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, 115 रुपए बढ़े व्यावसायिक सिलेंडर के दा
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    Peoples Update Special :कलियासोत डैम और नदी पर भूमाफिया की काली नजर, कैचमेंट एरिया में दुकानें, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट बन गए

    राजधानी की कलियासोत नदी और डैम भी अतिक्रमण के खतरे से मुक्त नहीं हैं। कैचमेंट में 20 साल से मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बन रहीं हैं।  इसमें बेहिसाब सीवेज जा रहा है, लेकिन ये प्रशासन को दिखाई नहीं देता। पीपुल्स टीम की विस्तृत रिपोर्ट पढ़िए....
    Publish Date: 21 Jan 2026, 7:00 AM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    कलियासोत डैम के आसपास पहले पेड़ों को काटा जाता है, फिर मुरम डलवाकर धीरे-धीरे पक्का निर्माण किया जाता है। इसके बाद बॉटनीकल गार्डन की अनुमति लेकर रिसोर्ट खोल लेते हैं।
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      ब्रजेंद्र वर्मा, भोपाल।कलियासोत नदी व डैम पर भी बीते 20 सालों बेहिसाब अवैध निर्माण हुए और ये अब भी जारी हैं।  नदी व डैम के कैचमेंट एरिया में दुकानें, रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट बन गए हैं और धड़ल्ले से चल भी रहे हैं। नियम कहता है कि नदी और कैचमेंट के 33 मीटर के दायरे में कोई निर्माण नहीं होना चाहिए। यह हकीकत  परखने के लिए पीपुल्स समाचार की टीम ने कलियासोत डैम और नदी एरिया की 2 घंटे तक पड़ताल की।

      डैम के कैचमेंट में हो रही प्लॉटिंग

      10 किमी के सफर में पता चला कि झुग्गियों और इमारतों का सीवेज व कचरा कलियासोत नदी व डैम में सीधा जा रहा है। वहीं यहां पर कचरा भी फेंका जा रहा है। डैम के कैचमेंट प्लॉटिंग हो रही है। ऐसा नहीं कि प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी खबर नहीं है, सबको सब पता है पर  रसूखदारों के प्रभाव में सभी कार्रवाई करने से मुंह फेर लेते हैं।  

      कोलार सर्वधर्म से लेकर सलैया तक

      Uploaded media

      कलियासोत डैम से कलियासोत नदी शुरू होती है। ज्यादा बारिश में जब डैम के गेट खोले जाते हैं तो कलियासोत नदी अपनी सीमाएं बता देती हैं। दामखेड़ा ए, बी सेक्टर की झुग्गियों में पानी भर जाता है। सर्वधर्म ब्रिज से सटे बने फ्लैटों की दीवारों तक पानी पहुंच जाता है। सर्वधर्म ब्रिज से लेकर सलैया तक नदी का कैचमेंट भूमाफिया ने चोरी कर लिया है। बड़ी मात्रा में सीवेज नदी में मिल रहा है। कचरा भी भारी मात्रा में नदी में डाला जा रहा है।

      विरासा हाइट्स ब्रिज से शाहपुरा 

      Uploaded media

      बीते दो सालों में कलियासोत नदी के किनारे कोलार विरासा हाइट्स के आसपास नदी  किनारे रेस्टारेंट खुल गए हैं। भूमाफिया ने धीरे-धीरे यहां मुरम डलवाकर नदी के किनारे को खत्म कर दिया। इसके बाद टीन शेड लगवाकर रेस्टारेंट खोले लिए। विरासा हाइट्स ब्रिज से शाहपुरा तक जाने वाली सड़क किनारे एक दर्जन से अधिक रेस्टारेंट व दुकानें बनाकर 20 हजार से लेकर 1 लाख रुपए महीने के किराए से दे दिए गए।  

      अमरनाथ कॉलोनी से केरवा डैम मार्ग

      Uploaded media

      अमरनाथ कॉलोनी से वाल्मी ब्रिज के पास से केरवा डैम व नीलबड़ पहुंच मार्ग से लगे कलियासोत डैम के कैचमेंट में व्यवसायिक गतिविधियां तेजी गति से बढ़ी हैं। कैचमेंट एरिया में रिसोर्ट, रेस्टोरेंट, दुकानें, बंगले बन चुके हैं। कई का निर्माण अब भी चल रहा है। कैचमेंट में डेयरियों का संचालन  किया जा रहा है।

      साबरमती की तर्ज पर कलियासोत नदी विकसित होगी, यक्ष प्रश्न... कैसे

      कलियासोत नदी को गुजरात के साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी है। नगर निगम ने करीब 31 करोड़ रुपए के टेंडर जारी किए हैं। प्रोजेक्ट 2-3 साल में पूरा करना है। हालांकि, नदी और उसके 33 मीटर बफर जोन में कब्जे हटाए बिना काम शुरू होना संभव नहीं है। स्टॉप डैम बनने के बाद 30 लाख घनमीटर पानी जमा होगा और ये निर्माण जलभराव में आ जाएंगे।

      11 अगस्त 2023 को एनजीटी ने घोषित किया नो कंस्ट्रक्शन जोन

      नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने  को नदी के 33 मीटर दायरे को नो कंस्ट्रक्शन जोन घोषित करते हुए अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। भोपाल जिला न्यायालय ने भी कार्रवाई रोकने की याचिका खारिज कर दी है। राजस्व विभाग ने 60 से अधिक अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए हैं। सीमांकन में झुग्गियां, फार्म हाउस, धर्मस्थल, क्लब हाउस और फ्लैट हैं।

      एनजीटी का आदेश : कलियासोत नदी के दोनों ओर 33 मीटर (लगभग 100 फीट) के क्षेत्र को नो-कंस्ट्रक्शन जोन घोषित किया गया है । सभी अतिक्रमणों (मकान, फ्लैट, धार्मिक स्थल, फार्महाउस आदि) को हटाया जाए। 

      ये अधिकारी जिम्मेदार

      कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन, एडीएम, एसडीएम, ननि भवन अनुज्ञा अधिकारी अनूप गोयल, अतिक्रमण प्रभारी, तहसीलदार,नायब तहसीलदार व पटवारी कलियासोत नदी-डैम पर अतिक्रमण व अवैध निर्माण के लिए सीधे जिम्मेदार हैं।  

      क्या कहते हैं नियम

      • नदी व डैम के 33 मीटर के दायरे में पक्के निर्माण नहीं किए जा सकते।
      • नालों के 9 मीटर दायरे में निर्माण करना प्रतिबंधित है।
      • कलियासोत नदी-डैम के बाघ भ्रमण क्षेत्र में निर्माण नहीं कर सकते।
      • मास्टर प्लान-2005 के अनुसार ग्रीन बेल्ट एरिया में आवासीय कॉलोनियां नहीं बन सकतीं।
      • जलाशय संरक्षण के लिए कैचमेंट एरिया में कमर्शियल गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित होती हैं। 

      रसूखदारों ने ठेंगे पर रखे नियम

      • अमरनाथ कॉलोनी-नीलबड़-केरवा डैम मार्ग पर हुक्का लाउंज, रिसॉर्ट, रेस्टारेंट, डेयरी संचालित।
      • कलियासोत नदी के पहाड़ काटकर कई कॉलोनियां विकसित।
      • कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण करके नदी का मुख मोड़ दिया।
      • कोलार सर्वधर्म से सलैया तक नदी से सटाकर बनीं कई कॉलोनियां।
      • फॉर्म के नाम अवैध प्लॉटिंग। 

      ...तो डैम सिर्फ किस्से कहानियों में ही रह जाएंगे

      अवैध निर्माणों से कलियासोत डैम को भरने वाले जंगलों से निकलने वाले नाले गायब हो गए हैं। कोई भी नदी व डैम पानी की जमाव से बनती है। पानी नहीं जाएगा, नदी व डैम खत्म हो जाएंगे। एक समय राजाभोज के समय भोपाल पानी के नीचे था। भोजपुर में डैम हुआ करता था। डैम तोड़ा गया। पानी घटा तो मंडीदीप अन्य क्षेत्र अस्तित्व में आए। कलियासोत डैम व नदी के कैचमेंट एरिया में कई मल्लिटयां, कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं। इससे नदी व डैम को भरने वाले कई नाले विलुप्त हो चुके हैं। यदि कैचमेंट एरिया में अवैध निर्माण नहीं हटाए गए तो नदी व डैम सिर्फ किस्से-कहानियों तक सीमित रह जाएंगे।

      यशदीप सिंह ठाकुर, पर्यावरण एडवोकेट व मटेरियल सांइस इंजीनियर

      कलियासोत नदी व डैम के कैचमेंट में बढ़ रहे

      कलियासोत नदी के कैचमेंट में हो रहे अवैध निर्माण को हटाने के लिए 20 अगस्त 2014 में एनजीटी में याचिका लगाई। कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर साल 2023 में फिर से याचिका लगाई। चिन्हाकंन और सीमांकन किया गया, लेकिन नदी के 33 मीटर दायरे व नदी में किए गए निर्माण नहीं हटाए गए। तत्कालीन नगरीय विकास के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने शपथ ली और दिसंबर 2023 तक नदी के दोनों तरफ हुए निमार्णों को हटाने और पौधारोपण करने को कहा, वो भी नहीं हुआ। अवैध निर्माण कम होने की वजह और बढ़ गए। कलियासोत डैम के कैचमेंट एरिया में हो रही अवैध निमार्णों को हटाने के लिए एनजीटी में याचिका लगी है, लेकिन अब तक कैचमेंट एरिया से निमार्णों को नहीं हटाया गया है।

      डॉ. सुभाष सी. पांडेय, वरिष्ठ पर्यावरणविद्

      सीधी बात कौशलेंद्र विक्रम सिंह कलेक्टर

      सवाल : शहर के जलाशयों के कैचमेंट एरिया में अवैध निर्माण बढ़ रहे हैं, हटाने की कार्रवाई कयों नहीं हो रही?

      जवाब : शिकायतें मिलने पर प्रशासन की ओर से जांच कराकर कार्रवाई की जाती है। बड़े तालाब सहित अन्य जलाशयों के आसपास अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई भी हुई है।

      सवाल : बड़े तालाब, केरवा डैम के अलावा कलियासोत नदी व डैम के कैचमेंट एरिया में कई अवैध निर्माण हो गए हैं?

      जवाब : बड़े तालाब का सीमांकन होना है। केरवा, कलियासोत डैम व नदी के कैचमेंट एरिया पर हुए निमार्णों की जांच कराई जाएगी।

      सवाल : आखिर जलाशयों के कैचमेंट एरिया पर अवैध कब्जे  कब रुकेंगे?

      जवाब : जांच के बाद ही नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      illegal construction

      Encroachment Bhopal

      Encroachment

      Kaliasot Dam

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Naresh Bhagoria
      By Naresh Bhagoria

      नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      इजरायल को 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार देगा अमेरिका, 12 हजार BLU-110 बम शामिल

      ईरान पर बड़े हमले की तैयारी?इजरायल को 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार देगा अमेरिका, 12 हजार BLU-110 बम शामिल

       पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने  , पेट में मिला पीला द्रव, मौत का कारण अब भी रहस्य

      भागीरथपुरा में दूषित पानी - पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने , पेट में मिला पीला द्रव, मौत का कारण अब भी रहस्य

      घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा, मिडिल ईस्ट युद्ध का भारत पर असर; जानें नई कीमतें

      LPG Price Hike :घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा, मिडिल ईस्ट युद्ध का भारत पर असर; जानें नई कीमतें

      MP के 16 शहरों में पानी की पाइप लाइनों में मिले 62,528 लीकेज

      Peoples Update Special :MP के 16 शहरों में पानी की पाइप लाइनों में मिले 62,528 लीकेज

      जानें (7 मार्च) आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?

      Today's Horoscope:जानें (7 मार्च) आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?

      मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नोटिस, MP-MLA कोर्ट ने पूछा- क्यों न दर्ज हो FIR?

      तिरंगे का अपमान :मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नोटिस, MP-MLA कोर्ट ने पूछा- क्यों न दर्ज हो FIR?

      विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला, जानें कब लेंगे सदस्यता

      निशांत संभालेंगे JDU की कमान :विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला, जानें कब लेंगे सदस्यता

      उज्जैन में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान, खाना-पीने का सामान लेने के लिए उतरा था

      बड़ा हादसा टला;उज्जैन में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान, खाना-पीने का सामान लेने के लिए उतरा था

      पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

      CG News:पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

      बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई समझौता नहीं, दिया नया नारा 'Make Iran Great Again'

      ट्रंप की चेतावनी-बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई समझौता नहीं, दिया नया नारा 'Make Iran Great Again'

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....