पीपुल्स अपडेट की खबर का असर:भोपाल अयोध्या बायपास प्रोजेक्ट पर NGT का बड़ा फैसला
पीपुल्स समाचार और People’s Update की रिपोर्ट का असर दिखा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल के अयोध्या बायपास रोड चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में पेड़ों की कटाई पर अगली सुनवाई तक रोक (Stay) लगा दी है। ट्रिब्यूनल का यह फैसला पर्यावरण संरक्षण के लिए अहम माना जा रहा है और आम नागरिकों के लिए राहत की खबर भी है।
Garima Vishwakarma
24 Dec 2025

























