रीवा PWD चीफ इंजीनियर ₹50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, हर महीने ₹1 लाख मांगे थे
रीवा में PWD के प्रभारी चीफ इंजीनियर कैलाश कुमार लच्छे को ₹50 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया। आरोप है कि निजी टेस्टिंग लैब को काम दिलाने के बदले हर महीने ₹1 लाख की रिश्वत मांगी गई थी। सहयोगी धर्मवीर भारती भी गिरफ्तार हुए।
Sona Rajput
11 Aug 2026

























