PlayBreaking News

CM Mohan Yadav:सुवेंदु अधिकारी ने संभाली पश्चिम बंगाल की कमान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं, बोले- अब बदलेगा बंगाल

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी को देशभर के भाजपा नेताओं ने बधाई दी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए दौर की शुरुआत बताया, जिसकी चर्चा अब लगातार तेज हो रही है।
Follow on Google News
सुवेंदु अधिकारी ने संभाली पश्चिम बंगाल की कमान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं, बोले- अब बदलेगा बंगाल
CM MOHAN YADAV & CM SUVENDU ADHIKARI

कोलकत्ता। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के साथ राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। भाजपा नेता  सुवेंदु अधिकारी  ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद देशभर से उन्हें बधाइयां मिलने लगीं। कोलकाता में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई बड़े एनडीए नेता मौजूद रहे। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए दौर की शुरुआत होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि नई सरकार राज्य को प्रगति और निवेश के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम करेगी।

बंगाल की राजनीति में बदलाव

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता  सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकत्ता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में कई बड़े राष्ट्रीय नेता मौजूद रहे। इस मौके को भाजपा समर्थकों ने राज्य की राजनीति में ऐतिहासिक परिवर्तन के रूप में देखा। लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बाद हुए इस घटनाक्रम ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

Twitter Post

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि राज्य में अब विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए दौर की शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जनता ने बदलाव के लिए जो भरोसा दिखाया है, वह आने वाले समय में राज्य की तस्वीर बदल सकता है। डॉ. मोहन यादव ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सुवेंदु अधिकारी की कार्यशैली के साथ पश्चिम बंगाल विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई पहचान बना सकता है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और राज्य की जनता को भी इस राजनीतिक बदलाव के लिए शुभकामनाएं दीं।

Twitter Post

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में दिखा भव्य आयोजन

कोलकत्ता के प्रसिद्ध ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह को बेहद भव्य तरीके से आयोजित किया गया। मंच पर राष्ट्रीय राजनीति के कई बड़े चेहरे दिखाई दिए। समारोह के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम को देखने पहुंचे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह आयोजन सिर्फ शपथ ग्रहण तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसे भाजपा ने अपने राजनीतिक संदेश के रूप में भी पेश किया। समर्थकों के बीच उत्साह और जोश साफ नजर आया।

Twitter Post

बंगाल को लेकर मोहन यादव का बड़ा बयान

शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि बंगाल हमेशा से देश के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाता रहा है लेकिन बीते वर्षों में राज्य अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पाया। उन्होंने कहा कि अब समय बदल रहा है और नई सरकार के साथ राज्य विकास की नई राह पर आगे बढ़ सकता है। उनका मानना है कि उद्योग, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में आने वाले समय में नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Makhanlal Sarkar: वो शख्स जिनके सम्मान में भावुक हो गए पीएम मोदी, कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल सरकार ?

DR. MOHAN YADAV

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी

नई सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने 9 मई 2026 को लोकतांत्रिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दिन बताया। पीएम मोदी ने कहा कि यह दिन आशा, सम्मान और सुशासन के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि कोलकत्ता में आयोजित इस समारोह का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात रही। प्रधानमंत्री के इस संदेश को भाजपा समर्थकों ने सोशल  मीडिया पर तेजी से साझा किया।

ये भी पढ़ें: PM Modi: कोलकाता में शपथ ग्रहण के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts