Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड का फैसला आज, कुलदीप साहू समेत 4 दोषियों की सजा पर कोर्ट सुनाएगा फैसला

भाई से मारपीट बदला लेने पुलिसकर्मी के परिवार को बनाया निशाना,मां से रेप के बाद बेटी की भी हत्या का आरोप,सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में आज फास्ट ट्रैक कोर्ट सजा सुनाएगा। 29 सितंबर को अदालत ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत चार आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी माना था। मामला 14 अक्टूबर 2024 का है, जब हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या कर शव घर से करीब पांच किलोमीटर दूर फेंका
सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड का फैसला आज, कुलदीप साहू समेत 4 दोषियों की सजा पर कोर्ट सुनाएगा फैसला

रायपुर/ सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में आज फास्ट ट्रैक कोर्ट सजा सुनाएगा। कोर्ट ने 29 सितंबर को मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत चार आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी करार दिया था। अब सभी की सजा पर फैसला होना है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर बताते हुए दोषियों को अधिकतम सजा देने की मांग की है।

आज कोर्ट में तय होगी दोषियों की सजा

सूरजपुर के चर्चित डबल मर्डर और रेप केस में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज दोषियों की सजा का ऐलान करेगा। मामले की सुनवाई न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल की अदालत में हुई। 29 सितंबर को अदालत ने कुलदीप साहू सहित चार आरोपियों को गंभीर धाराओं में दोषी माना था। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता संजय अंबस्ट के मुताबिक, अपराध की गंभीरता को देखते हुए यह मामला रेयरेस्ट ऑफ रेयर की श्रेणी में आता है। कोर्ट से दोषियों को अधिकतम सजा देने की मांग की जाएगी।

संबंधित खबर: रायसेन डबल मर्डर केस : रेप की कोशिश के बाद युवती की हत्या, भागते आरोपी को ग्रामीणों ने पीटा, अस्पताल में मौत

दोषी ठहराए जाने के बाद कुलदीप का स्माइली साइन चर्चा में

29 सितंबर को दोषी करार दिए जाने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू कोर्ट से बाहर निकला तो उसका व्यवहार भी चर्चा का विषय बना था। वह हंसता हुआ बाहर आया और उसने पत्रकारों की ओर स्माइली साइन बनाकर वीडियो बनाने के लिए कहा। आरोपी का यह अंदाज देखकर मौके पर मौजूद लोगों और पत्रकारों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई थी।

14 अक्टूबर 2024 को सामने आया था सनसनीखेज डबल मर्डर

यह पूरा मामला 14 अक्टूबर 2024 को सामने आया था। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी नाबालिग बेटी को भी धारदार हथियार से मार दिया गया। पुलिस जांच के मुताबिक दोनों के शव घर से करीब 5 किलोमीटर दूर मिले थे। घटना के बाद पूरे सूरजपुर में आक्रोश फैल गया था।

भाई से मारपीट का बदला लेने की बात आई सामने

मामले की जांच में सामने आया कि 9 अक्टूबर 2024 की रात शहनाज अख्तर के जगराता कार्यक्रम के दौरान मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के भाई संदीप साहू का नवापारा के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसके दो दिन बाद पुलिस द्वारा संदीप को उठाकर थाने ले जाने और वहां उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया। बताया गया कि इस घटना से कुलदीप साहू नाराज था और उसने कथित तौर पर अपने भाई के साथ मारपीट का बदला लेने के लिए कुछ लोगों को निशाना बनाया।

संबंधित खबर: अंधविश्वास का खौफनाक अंत : 7 दिन चली तंत्र साधना के बाद दोहरे हत्याकांड का खुलासा, चार दोषियों को उम्रकैद

पहले पुलिसकर्मी को धमकाया, फिर घर तक पहुंचा

13 अक्टूबर की शाम कुलदीप साहू अपने साथियों आर्यन विश्वकर्मा, चंद्रकांत चौधरी और रिंकू सिंह के साथ पुराने बस स्टैंड के पास था। इसी दौरान आरक्षक घनश्याम सोनवानी की नजर उस पर पड़ी। पुलिस के मुताबिक, कुलदीप को पकड़ने की कोशिश के दौरान उसने आरक्षक पर खौलता तेल डाल दिया और तलवार से काट देने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया।

हेड कॉन्स्टेबल को भी बनाया निशाना

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कुलदीप को पकड़ने के लिए हेड कॉन्स्टेबल भी निकले थे। आरोप है कि इस दौरान कुलदीप ने पुलिसकर्मी को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। इसके बाद घटनाक्रम तेजी से उस घर तक पहुंचा, जहां हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी मौजूद थीं।

शाम की धमकी के बाद रात में मां-बेटी की हत्या

आरोप है कि कुलदीप साहू ने हेड कॉन्स्टेबल के घर पहुंचकर उसकी पत्नी से रेप किया और फिर चाकू से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसकी बेटी की भी धारदार हथियार से हत्या की गई। दोनों के शव घर से करीब पांच किलोमीटर दूर फेंके जाने का आरोप है।

संबंधित खबर: सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में 4 दोषी करार, 8 अक्टूबर को सजा,कोर्ट से हंसते हुए निकला कुलदीप साहू

ड्यूटी से लौटे पुलिसकर्मी के सामने था खौफनाक मंजर

हेड कॉन्स्टेबल जब रात में ड्यूटी से घर लौटा तो घर के अंदर खून बिखरा हुआ था। पत्नी और बेटी वहां नहीं थीं। फर्श और दीवारों पर खून के निशान मिले। परिवार की तलाश में वह रातभर परेशान रहा। अगले दिन दोनों के शव घर से करीब पांच किलोमीटर दूर मिले।

वारदात के बाद पुलिस पर फायरिंग का आरोप

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू ने तत्कालीन विश्रामपुर थाना प्रभारी की टीम पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। बताया गया कि वह झारखंड चला गया था। बाद में वापस लौटते समय बलरामपुर पुलिस ने उसे बस स्टैंड पर बस से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद भड़का था आक्रोश

कुलदीप साहू की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सूरजपुर में लोगों का गुस्सा भड़क उठा था। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी थी। स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाई थी। सरगुजा आईजी ने पुलिस बल के साथ मार्च भी निकाला था।

संबंधित खबर: CG NEWS: रायगढ़ में मां और 10 महीने की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या, 5 दिन में दूसरा डबल मर्डर

अब सबकी नजर कोर्ट के फैसले पर

सूरजपुर के इस बहुचर्चित मामले में 29 सितंबर को चार आरोपियों को दोषी करार दिए जाने के बाद अब आज सजा का फैसला होना है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि कोर्ट दोषियों को किस तरह की और कितनी सजा सुनाता है। पीड़ित पक्ष ने अधिकतम सजा की मांग की है। ऐसे में आज आने वाला फैसला पूरे छत्तीसगढ़ की नजर में रहेगा।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts