CG NEWS:रायगढ़ में मां और 10 महीने की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या, 5 दिन में दूसरा डबल मर्डर

बोर घर में खून से लथपथ मिले दोनों के शव, सिर और चेहरे पर भारी वस्तु से हमले की आशंका, पुलिस ने शुरू की हत्या की जांच।रायगढ़ जिले में लगातार दूसरी बार दोहरे हत्याकांड ने लोगों को झकझोर दिया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के छापरपानी गांव में 40 वर्षीय बरत कुमारी और उसकी 10 महीने की बेटी परी की हत्या कर दी गई। इससे पहले 15 जुलाई को धरमजयगढ़ में एक बुजुर्ग दंपती की हत्या कर शवों को जलाने का मामला सामने आया
रायगढ़ में मां और 10 महीने की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या, 5 दिन में दूसरा डबल मर्डर
रायपुर/रायगढ़ न्यूज। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पांच दिन के भीतर दूसरी डबल मर्डर की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के छापरपानी गांव में एक महिला और उसकी 10 महीने की मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई। दोनों के शव खून से लथपथ हालत में बोर घर से मिले। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG NEWS: रायपुर में स्कूल बसों की बड़ी जांच, 200 से ज्यादा बसें और ड्राइवर की पुलिस रखेगी निगरानी

5 दिन में दूसरी डबल मर्डर की वारदात

रायगढ़ जिले में लगातार दूसरी बार दोहरे हत्याकांड ने लोगों को झकझोर दिया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के छापरपानी गांव में 40 वर्षीय बरत कुमारी और उसकी 10 महीने की बेटी परी की हत्या कर दी गई। इससे पहले 15 जुलाई को धरमजयगढ़ में एक बुजुर्ग दंपती की हत्या कर शवों को जलाने का मामला सामने आया था।
/img/129/1784461209918 

बोर घर में मिले मां-बेटी के शव

पुलिस के अनुसार बरत कुमारी अपने पति की मौत के बाद मानसिक रूप से परेशान रहती थी। वह अपनी 10 महीने की बेटी के साथ गांव के एक खेत में बने बोर घर में रह रही थी। गुरुवार सुबह ग्रामीण ने दोनों को खून से लथपथ हालत में देखा और परिजनों को सूचना दी।

/img/129/1784461202984

CG NEWS: रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच के लिए 8 सदस्यीय SIT गठित

सिर और चेहरे पर किए गए जानलेवा वार

मौके पर पहुंचने पर महिला और उसकी बेटी के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले। प्रारंभिक आशंका है कि किसी भारी वस्तु से हमला कर दोनों की हत्या की गई। घटनास्थल से पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

/img/129/1784461206859

अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत

परिजन गंभीर रूप से घायल बरत कुमारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी 10 महीने की बेटी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

CG NEWS: चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी के शक में युवक को लात मारकर गिराया, आरोपी यात्री गिरफ्तार

हत्या का मामला दर्ज, आरोपी की तलाश

लैलूंगा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या के कारण और आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts