Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल 11 माह की बच्ची H1N1 पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, संक्रमित बच्ची निजी अस्पताल में भर्ती परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए गए,दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला पुष्ट मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह की बच्ची में H1N1 वायरस की पुष्टि हुई है। बच्ची का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में जारी है और उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल 11 माह की बच्ची H1N1 पॉजिटिव

दुर्ग भिलाई: दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। जिले में पहली बार H1N1 संक्रमण का पुष्ट मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह की बच्ची की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Raipur: IGKV पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा,दुर्ग के निजी कॉलेज से लीक हुआ था कीट विज्ञान का पेपर, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

मासूम में H1N1 की पुष्टि

दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला पुष्ट मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह की बच्ची में H1N1 वायरस की पुष्टि हुई है। बच्ची का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में जारी है और उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

/img/129/1787402767895

यह भी पढ़ें: Raipur: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक, प्रोफेसर ही निकला मास्टरमाइंड, 6 गिरफ्तार

तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती

सिविल सर्जन डॉ. आशीषन कुमार मिंज के मुताबिक बच्ची को तेज बुखार और फ्लू जैसे लक्षणों के चलते करीब दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए आरटी-पीसीआर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई।

/img/129/1787404110373

संक्रमण रोकने स्वास्थ्य विभाग की कवायद

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित बच्ची के घर और आसपास के इलाके में सर्वे कर रही है। परिवार के अन्य सदस्यों के भी सैंपल लेकर जांच की गई है, ताकि संक्रमण के संभावित प्रसार का समय रहते पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें: Raipur: PRA ग्रुप के हीरा कारोबारी पर फायरिंग मामले में बड़ा फैसला,अमन साहू समेत सभी 7 आरोपी हुए दोषमुक्त

इलाके में निगरानी बढ़ाई

स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। बच्ची के संपर्क में आए लोगों और परिवार की स्वास्थ्य स्थिति की भी निगरानी की जा रही है। जिले में स्वाइन फ्लू का यह पहला पुष्ट मामला होने के कारण स्वास्थ्य अमला विशेष सतर्कता बरत रहा है।

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

स्वाइन फ्लू के मरीजों में तेज बुखार, शरीर में दर्द, कमजोरी, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे लक्षण नजर आने पर देरी न करें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में जांच कराएं।

/img/129/1787404077648

यह भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में करंट का कहर, मां को बचाने दौड़ा बेटा, दोनों की दर्दनाक मौत शॉर्ट हेडिंग

स्वास्थ्य विभाग की अपील सावधानी जरूरी

स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। फ्लू जैसे लक्षण होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts