Raipur:रायपुर में करंट का कहर, मां को बचाने दौड़ा बेटा, दोनों की दर्दनाक मौत शॉर्ट हेडिंग

बालकनी में कपड़े निकालते समय मां को लगा करंट, बचाने पहुंचे बेटे ने भी गंवाई जान,जानकारी के मुताबिक, धरसींवा के कूंरा गांव निवासी कल्याणी बाई यादव (54) अपनी बेटी से मिलने छत्तीसगढ़ नगर आई थीं। उनकी बेटी यहां किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार दोपहर कल्याणी बाई बालकनी में सूख रहे कपड़े निकालने पहुंचीं। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं।
रायपुर में करंट का कहर, मां को बचाने दौड़ा बेटा, दोनों की दर्दनाक मौत शॉर्ट हेडिंग

रायपुर: रायपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। टिकरापारा थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ नगर में बालकनी में कपड़े निकालने गई 54 वर्षीय महिला करंट की चपेट में आ गई। मां को बचाने पहुंचे 23 वर्षीय बेटे को भी बिजली का तेज झटका लगा। हादसे में मां-बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Raipur: शिक्षा विभाग का बड़ा दावा, 10,538 स्कूलों का समायोजन, 7 हजार से ज्यादा शिक्षकों की पदोन्नति

बालकनी में कपड़े निकालने गई थी महिला

जानकारी के मुताबिक, धरसींवा के कूंरा गांव निवासी कल्याणी बाई यादव (54) अपनी बेटी से मिलने छत्तीसगढ़ नगर आई थीं। उनकी बेटी यहां किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार दोपहर कल्याणी बाई बालकनी में सूख रहे कपड़े निकालने पहुंचीं। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं।

मां को करंट से चिपका देख बेटा दौड़ा

मां को बिजली की चपेट में आया देख उनका 23 वर्षीय बेटा मधुसूदन यादव उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़ा। लेकिन मां को बचाने की कोशिश उसके लिए भी जानलेवा साबित हुई। वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Raipur: चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने परिजनों को 5-5 लाख देने का किया ऐलान

कूलर से फैला करंट, पाइप बना जानलेवा संपर्क

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालकनी में कपड़े सुखाने के लिए विंडो कूलर और रेलिंग के बीच जीआई पाइप बांधा गया था। बताया जा रहा है कि कूलर में करंट आने के बाद बिजली का प्रवाह पाइप और बालकनी तक पहुंच गया। कपड़े निकालने के दौरान महिला जीआई पाइप के संपर्क में आई और करंट की चपेट में आ गई।

बेटी से मिलने आया परिवार, घर में पसरा मातम

कल्याणी बाई अपने बेटे के साथ बेटी से मिलने रायपुर आई थीं। परिवार मूल रूप से धरसींवा के कूंरा गांव का रहने वाला है और कृषि कार्य से जुड़ा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

ये भी पढ़ें: Raipur: IGKV पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा,दुर्ग के निजी कॉलेज से लीक हुआ था कीट विज्ञान का पेपर, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह कूलर से करंट फैलना बताई जा रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts