Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:PRA ग्रुप के हीरा कारोबारी पर फायरिंग मामले में बड़ा फैसला,अमन साहू समेत सभी 7 आरोपी हुए दोषमुक्त

पुलिस की कहानी कोर्ट में नहीं टिक पाई, साजिश और हथियारों से जुड़े आरोपों पर अभियोजन पक्ष नहीं दे सका ठोस सबूत, रंगदारी से जुड़े मामले में अदालत ने गैंगस्टर अमन साहू समेत सभी 7 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। कोर्ट रिकॉर्ड के अनुसार मामले में फैसला 18 अगस्त 2026 को आया। आरोपी अमन साहू, रोहित स्वर्णकार, मुकेश कुमार, देवेंद्र सिंह, राजबेर सिंह, पप्पू सिंह उर्फ पप्सा और सुनील कुमार उर्फ मयंक सिंह थे
Follow on Google News
PRA ग्रुप के हीरा कारोबारी पर फायरिंग मामले में बड़ा फैसला,अमन साहू समेत सभी 7 आरोपी हुए दोषमुक्त

प्रेम कुमार रायपुर: राजधानी रायपुर  में गैंगस्टर अमन साहू से जुड़े डकैती और रंगदारी मामले में अदालत का बड़ा फैसला आया है। पीआरए ग्रुप के कार्यालय में फायरिंग और डकैती की साजिश से जुड़े केस में रायपुर कोर्ट ने अमन साहू समेत सभी 7 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। अभियोजन पक्ष ट्रायल के दौरान आरोपों को ठोस साक्ष्यों के साथ साबित नहीं कर सका। यह फैसला 18 अगस्त 2026 को सुनाया गया। खास बात यह है कि अमन साहू की मार्च 2025 में झारखंड में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: Raipur: IGKV पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा,दुर्ग के निजी कॉलेज से लीक हुआ था कीट विज्ञान का पेपर, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

रायपुर में डकैती-रंगदारी केस का फैसला

रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में पीआरए ग्रुप के कार्यालय में फायरिंग, डकैती की साजिश और रंगदारी से जुड़े चर्चित मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। रायपुर की अदालत ने गैंगस्टर अमन साहू समेत सभी 7 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। मामले में अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर सका।

ये भी पढ़ें: Raipur: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पड़ी भारी, CG मोटू पतलू के दो अकाउंट पर FIR, नेताओं-अफसरों पर टिप्पणी का आरोप

18 अगस्त को आया कोर्ट का फैसला

केस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस मामले में फैसला 18 अगस्त 2026 को सुनाया गया। रिकॉर्ड में केस का स्टेटस Contested-Acquitted दर्ज है। मामले में अमन साहू के अलावा रोहित स्वर्णकार, मुकेश कुमार, देवेंद्र सिंह, राजबेर सिंह, पप्पू सिंह उर्फ पप्सा और सुनील कुमार उर्फ सुनील कुमार मीणा उर्फ मयंक सिंह आरोपी थे।

कौन-कौन था आरोपी?

इस केस में अदालत से दोषमुक्त हुए आरोपियों में—

अमन साहू, रोहित स्वर्णकार, मुकेश कुमार, देवेंद्र सिंह, राजबेर सिंह, पप्पू सिंह उर्फ पप्सा, सुनील कुमार उर्फ सुनील कुमार मीणा उर्फ मयंक सिंह शामिल हैं।

चार आरोपियों की गिरफ्तारी से शुरू हुई थी जांच

मई 2024 में रायपुर पुलिस ने मामले की जांच के दौरान रोहित स्वर्णकार, मुकेश कुमार, देवेंद्र सिंह और पप्पू सिंह उर्फ पप्सा को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि आरोपी रायपुर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और पूरी साजिश के तार अमन साहू गैंग से जुड़े थे। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान हथियार बरामदगी का भी दावा किया गया था।

ये भी पढ़ें: Raipur: चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने परिजनों को 5-5 लाख देने का किया ऐलान

पिस्टल सप्लायर तक पहुंची थी पुलिस की जांच

मामले की जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने मध्यप्रदेश से राजबेर सिंह चावला को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस का आरोप था कि उसने आरोपियों को पिस्टल उपलब्ध कराई थी।

मामले में गंज थाना अपराध क्रमांक 223/24 के तहत IPC की धारा 399, 402, 386 और 120-B के साथ आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई थी।

कोर्ट में क्यों नहीं साबित हो सकी पुलिस की कहानी?

बचाव पक्ष के अधिवक्ता दीपांकार बनर्जी के मुताबिक, अभियोजन पक्ष ने आरोपियों पर डकैती की योजना बनाने, रंगदारी और हथियार रखने जैसे आरोप लगाए थे, लेकिन ट्रायल के दौरान इन आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त और ठोस साक्ष्य पेश नहीं किए जा सके।बचाव पक्ष ने कथित तौर पर मयंक सिंह की पहचान को लेकर भी सवाल उठाए। जिस व्यक्ति को पुलिस ने मयंक सिंह के रूप में केस से जोड़ा, उसकी पहचान और उसके सुनील कुमार मीणा होने को लेकर भी विवाद रहा।

ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर के सराफा कारोबारी पर वक्फ संपत्ति कब्जाने का आरोप, 45 दिन में दुकान खाली करने का नोटिस

हथियारों के सबूत भी नहीं बन सके मजबूत आधार

बचाव पक्ष का कहना था कि पुलिस कथित साजिश और हथियारों से जुड़े साक्ष्यों को उस स्तर पर प्रमाणित नहीं कर सकी, जिससे आरोप कानूनी रूप से सिद्ध माने जा सकें। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सभी 7 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।

एनकाउंटर में मारा गया था अमन साहू

अमन साहू की मौत मार्च 2025 में झारखंड पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान हुई थी। उसे रायपुर से झारखंड ले जाया जा रहा था। उस दौरान पलामू इलाके में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई थी।पुलिस के मुताबिक, अमन ने भागने की कोशिश की थी और इसी दौरान मुठभेड़ हुई। उसकी मौत के करीब डेढ़ साल बाद अब रायपुर के इस मामले में अदालत ने उसे भी दोषमुक्त कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Raipur: वंदेमातरम पर भूपेश बघेल ने दी अमित शाह-सीएम साय को खुला चैलेंज, बोले -पूरा गीत गाकर दिखाइए

फैसले की विस्तृत कॉपी का इंतजार

फिलहाल कोर्ट की वेबसाइट पर फैसले की विस्तृत ऑर्डर कॉपी उपलब्ध नहीं होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में अदालत ने किन साक्ष्यों, गवाहियों और कानूनी आधारों पर आरोपियों को दोषमुक्त किया, इसकी पूरी तस्वीर विस्तृत आदेश आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts