Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के खिलाफ सभी FIR इंदौर ट्रांसफर की, हिंदू देवी-देवताओं पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Follow on Google News
सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के खिलाफ सभी FIR इंदौर ट्रांसफर की, हिंदू देवी-देवताओं पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
इंदौर। कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के खिलाफ सभी FIR सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर ट्रांसफर कर दी है। हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में उन पर कई मामले दर्ज हैं। स्टैंड अप कॉमेडियन पर आरोप है कि, उन्होंने 2021 में मध्य प्रदेश के इंदौर में हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और आहत करने वाला बयान दिया था। जिसको लेकर मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मामला दर्ज किया गया था।

विवादों में रहे हैं मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी एक फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, बीते कुछ समय से वह विवादों से घिरे हुए हैं। फारूकी अपने शो में हिंदू देवी देवताओं की हंसी उड़ाने व उनके बारे में अभद्र टिप्पणी को लेकर विवादों में रहे हैं। पिछले हफ्ते मुनव्वर फारूकी का बेंगलुरु में होने वाला शो कैंसिल हुआ था। बता दें कि, मुनव्वर फारूकी को कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में देखा गया था। इस शो में मुनव्वर ने कई सेलेब्स को पीछे छोड़ जीत हासिल की थी। हालांकि इससे उनके कॉमेडी करियर को खास फायदा नहीं हुआ।

गिरफ्तार भी हो चुके हैं मुनव्वर

मुनव्वर फारूकी को लेकर विवाद की शुरुआत पिछले साल मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से हुई थी। यहां उन्होंने अपने ‘स्टैंडअप कॉमेडी शो’ में हिंदू देवताओं के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें कही थीं। इसके बाद भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम में हंगामा मचाया था और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की थी। पुलिस ने फारूकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फारूकी को एक माह बाद जेल से रिहा किया गया था।

फारुकी ने की थीं ये टिप्पणियां

इंदौर में फारूकी की गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें फारुकी भगवान राम और माता सीता को लेकर अभद्र टिप्पणी करते नजर आए। उनके कथित वीडियो में वे कहते हैं ‘मेरा पिया घर आया ओ राम जी। राम जी डोंट गिव अ फ…. अबाउट पिया। यह सुन राम जी कहते हैं, मैं खुद 14 साल से घर नहीं गया। अगर सीता ने सुन लिया, वो तो शक करेगी। सीता को तो माधुरी पे पहले से ही शक है। वो गाना है तेरा करूं गिन-गिन इंतजार। उसे लग रहा है वनवास गिन रही है, इसलिए 14 पर आकर रुक गई।’ ये भी पढ़ें- कॉमेडियन Munawar Faruqui का शो कैंसिल, दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट- इलाके का माहौल होगा खराब!
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts