PlayBreaking News

MP News : प्रदेश में 12 जून से समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की होगी खरीदी; 31 जिलों में बंपर हुई पैदावार

Follow on Google News
MP News : प्रदेश में 12 जून से समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की होगी खरीदी; 31 जिलों में बंपर हुई पैदावार
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार इस साल 12 जून 2023 से समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द फसलों की खरीदी शुरू करेगी। यह 31 जुलाई 2023 तक चलेगी। प्रदेश के 31 जिलों में इस साल ग्रीष्मकालीन मूंग की बंपर पैदावार हुई है। पिछले साल की तुलना में इस बार किसानों की पंजीयन संख्या भी बढ़ी है। साथ ही मूंग बोने का हेक्टेयर रकवा भी बढ़ा है।

पिछले साल की तुलना में 26% अधिक मूंग बोई

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि 31 जिलों में इस वर्ष लगभग 2 लाख 75 हजार 664 किसानों ने 7 लाख 58 हजार 605 हेक्टेयर में मूंग की फसल का पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष की तुलना में 26% अधिक रकवे में मूंग की फसल किसानों द्वारा बोई गई है। किसान 1 हेक्टेयर में एक लाख की फसल ले रहा है, जिससे किसानों की आय कई गुना बढ़ी है और किसान संपन्न हो रहा है। कृषि मंत्री ने बताया कि पूरे देश में जितनी मूंग की पैदा होती है, उसमें से 40% मूंग की पैदावार मध्य प्रदेश में हो रही है।

पिछले साल मूंग समर्थन मूल्य 7275 था

पिछले वर्ष मूंग फसल का समर्थन मूल्य खरीदी का रेट 7275 रुपए प्रति क्विंटल था, जबकि मंडी और बाजार में 5 से 6000 क्विंटल के दर से किसान से खरीदी की जा रही थी। वहीं सरकार द्वारा वर्ष 2022 के लिए मूंग का समर्थन मूल्य 7755 रुपए एवं उड़द का समर्थन मूल्य 6600 रुपए जारी किया गया था। https://twitter.com/KamalPatelBJP/status/1666732568795058176

12 जून से खरीदी करेगी सरकार

कृषि मंत्री कमल पटेल ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि इस बार सरकार 12 जून से मूंग और उड़द की फसल का समर्थन मूल्य पर खरीदी करने जा रही हैं। यह खरीदी 31 जुलाई 2023 तक चलेगी। जिसके चलते इस बार मंडी और बाजार में किसान को उसकी फसल का प्रति क्विंटल रेट 8000 रुपए तक मिलने लगा। कृषि मंत्री ने मध्य प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।

इन जिलों में होंगी खरीदी

मूंग (32 जिलों में):- नर्मदापुरम्, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खण्डवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बडवानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकला, भिण्ड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, इंदौर एवं बालाघाट। उड़द (10 जिलों में):- जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, पन्ना, मंडला, उमरिया, सिवनी एवं बालाघाट।

कितनी हो सकती है MSP?

साल 2022-23 में मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7755 रुपए एवं उड़द का समर्थन मूल्य 6600 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया था। सीजन 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में मूंग की एमएसपी में 480 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई थी। ऐसे में मूंग का नया एमएसपी 8000 रुपए प्रति क्विंटल के पार हो सकता है। ये भी पढ़ें: समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई तारीख, जानें किस तारीख तक करा सकेंगे पंजीयन ये भी पढ़ें: MP में समर्थन मूल्य पर मूंग-उड़द खरीदेगी सरकार, 8 मई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; जानें किन जिलों में होंगी खरीदी मध्य प्रदेश की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts