Political Change : रिटायर्ड आईएएस हीरालाल त्रिवेदी नहीं, अब वीणा घाणेकर हैं सपाक्स पार्टी की अध्यक्ष

पार्टी के सामान्य सम्मेलन में फैसला, पीएस परिहार प्रदेश अध्यक्ष बने
Follow on Google News
रिटायर्ड आईएएस हीरालाल त्रिवेदी नहीं, अब वीणा घाणेकर हैं सपाक्स पार्टी की अध्यक्ष
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। सपाक्स पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी का सामान्य सम्मेलन भोपाल में आयोजित किया गया। उक्त सम्मेलन में डॉ. हीरालाल त्रिवेदी के स्थान पर डॉ वीणा घाणेकर को सपाक्स पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया अब त्रिवेदी राष्ट्रीय संयोजक होंगे तथा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में पीएस परिहार को चुना गया। परिहार पूर्व में सपाक्स के प्रदेश संयोजक थे। सुरेश शुक्ला राष्ट्रीय महामंत्री संगठन एवं इंजीनियर देवेंद्र सिंह राष्ट्रीय महामंत्री समन्वय होंगे। इंजीनियर राधेश्याम पाटीदार प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी डीके मिश्रा सेवानिवृत्ति जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उक्त सभी को निर्वाचित घोषित किया।

    देश में समान क्रिमिनल कानून होना चाहिए

    सामान्य सम्मेलन में डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि पार्टी एक देश एक झंडा एवं एक समान कानून के लिए संघर्षरत है। आज भाजपा समान सिविल कोड की बात कर रही है हम समान क्रिमिनल कानून की बात भी कर रहे हैं। भ्रष्टाचार रोकने की बात सभी करते हैं परंतु वास्तव में भ्रष्टाचार कोई खत्म नहीं करना चाहता। बिहार चुनाव में राजनीतिक दल और उनके नेता खुलेआम मतदाताओं को रिश्वत की पेशकश कर रहे हैं परंतु चुनाव आयोग कोई एक्शन नहीं ले रहा है। संविधान निर्माता के रूप में केवल डॉ बीआर अंबेडकर को प्रोजेक्ट कर रहे हैं जबकि डॉ बीएन राव ने संविधान कि प्रत्येक धारा को बनाया है तथा डॉ राजेंद्र प्रसाद ने उनका अनुमोदन किया है। इन दोनों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भुला दिया गया है। 

    जातिगत जनगणना से एकता की भावना कमजोर होगी

    नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीणा घाणेकर ने कहा कि वर्तमान राजनीति जातीय समीकरणों पर आधारित हो रही है जिससे भारतीय समाज में विघटन की स्थिति निर्मित हो रही है। भारतीय समाज में जो जातिगत समानता का भाव एवं भाईचारा था वह दिनों दिन कम होता जा रहा है। यह भारतीय समाज और राजनीति के लिए सबसे अधिक घातक समय है । इसी समय जातीय संगणना की भी घोषणा की गई है इससे भारत की एकता अखंडता की भावना कमज़ोर होकर समाप्त हो जाएगी । यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सपाक्स पार्टी समानता पर आधारित पार्टी है। हम जाति आधारित धर्म आधारित राजनीति नहीं करते हैं। ऐसा कोई सिद्धांत सपाक्स पार्टी का नहीं है जो देश और समाज मेंआपसी मनमुटाव, भ्रामक स्थितियां एवं द्वेषपूर्ण वातावरण का निर्माण करता है। सम्मेलन को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, प्रदेश संयोजक जीएस माथुर, प्रदेश महासचिव लखन शास्त्री एवं अन्य पदाधिकारीयों ने संबोधित किया। इस अवसर पर राघवेंद्र मिश्रा पीके मिश्रा, प्रीति तिवारी, लग्नेश गुप्ता, आदि चौरसिया ने संबोधित किया। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts