PlayBreaking News

समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई तारीख, जानें किस तारीख तक करा सकेंगे पंजीयन

Follow on Google News
समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई तारीख, जानें किस तारीख तक करा सकेंगे पंजीयन
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार इस साल भी किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द खरीदेगी। खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन 8 मई से प्रारंभ हो गए है। जो कि 19 मई तक किए होने थे, लेकिन गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खरीदी के पंजीयन की तारीख बढ़ाने का ऐलान किया है।

31 मई तक होंगे पंजीयन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा- किसान भाइयों आपके हित को देखते हुए राज्‍य सरकार द्वारा ग्रीष्‍मकालीन मूंग के न्यूनतम समर्थन मूल्‍य पर खरीदी के पंजीयन की तारीख दिनांक 31.05.2023 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1659435639719477253

इन जिलों में होंगी खरीदी

मूंग (32 जिलों में):- नर्मदापुरम्, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खण्डवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बडवानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकला, भिण्ड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, इंदौर एवं बालाघाट। उड़द (10 जिलों में):- जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, पन्ना, मंडला, उमरिया, सिवनी एवं बालाघाट। ये भी पढ़ें: MP में समर्थन मूल्य पर मूंग-उड़द खरीदेगी सरकार, 8 मई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; जानें किन जिलों में होंगी खरीदी मध्य प्रदेश की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts