Government Schools:विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, शिक्षा के साथ इनाम, ओलंपियाड में जीतें ₹51,000 का इनाम

विद्यार्थी गणित या विज्ञान में से किसी एक विषय में, या चाहें तो दोनों विषयों में भाग ले सकते हैं। इस ओलंपियाड की पहली परीक्षा विकासखंड (ब्लॉक) मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी परीक्षा संभाग (डिविजन) स्तर पर होगी।
विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, शिक्षा के साथ इनाम, ओलंपियाड में जीतें ₹51,000 का इनाम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों के कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर गणित और विज्ञान विषय में ओलंपियाड आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय के सेकंडरी एजुकेशन विंग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

    पुरस्कार राशि और चयन प्रक्रिया

    ओलंपियाड में प्रत्येक विषय से 5 विद्यार्थी चयनित होंगे, यानी गणित और विज्ञान मिलाकर कुल 10 विद्यार्थी चुने जाएंगे। प्रत्येक विषय में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार 21 हजार रूपए और दो सांत्वना पुरस्कार 11-11 हजार रूपए के दिए जाएंगे।

    परीक्षा व प्रविष्टि की अंतिम तिथि

    ओलंपियाड की परीक्षाएं विकासखंड और संभागीय मुख्यालयों पर होंगी। विद्यार्थी गणित या विज्ञान में से किसी एक या दोनों विषयों में भाग ले सकते हैं। प्रथम चरण की परीक्षा विकासखंड स्तर पर और द्वितीय चरण की परीक्षा संभागीय स्तर पर आयोजित होगी। विद्यार्थियों की प्रविष्टि उनके विद्यालय के प्राचार्य द्वारा 10 नवम्बर 2025 तक विमर्श पोर्टल पर की जाएगी। प्रतियोगिता से जुड़ी सभी जानकारी हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को भेजी जा चुकी है।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

    Latest Posts