Youth Congress Election :महाकोशल ने ग्वालियर-चंबल से छीना युवा कांग्रेस अध्यक्ष का पद

जबलपुर विधायक लखन घनघोरिया के पुत्र रिकॉर्ड वोटों से जीते
महाकोशल ने ग्वालियर-चंबल से छीना युवा कांग्रेस अध्यक्ष का पद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन के चुनाव में जबलुपर के यश घनघोरिया अध्यक्ष चुने गए। यश ने त्रिकोणीय मुकाबले में भोपाल के अभिषेक परमार को 74,950 वोटों के अंतर से हरा दिया है। तीसरे स्थान पर सीधी के देवेंद्र दादू रहे। खास बात यह है कि कांग्रेस के दिग्गजों की टीम जिन प्रत्याशियों का समर्थन कर रही थी वे बाजी नहीं मार सके। दरअसल, महाकोशल के यश ने अध्यक्ष पद ग्वालियर-चंबल से छीना है। इससे पहले ग्वालियर के मितेंद्र दर्शन सिंह यादव अध्यक्ष थे।

    भोपाल के अभिषेक के लिए लॉबिंग कर रहे थे दिग्गज

    युवा कांग्रेस के चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और उनके टीम के हेमंत कटारे, जयवर्द्धन सिंह, कुणाल चौधरी और अन्य दिग्गजों की टीम भोपाल के अभिषेक परमार को जिताना चाहती थी। अभिषेक के लिए बड़े स्तर पर लॉबिंग की जा रही थी। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो ज्यादातर युवा नेताओं को निर्देश थे कि अभिषेक के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कराई जाए। कोशिश भी की गई, लेकिन परिणाम आए तो यश 74 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत कर आए।

    वोट हासिल करने के साथ ही इंटरव्यू भी दिया

    युवा कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष के पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। संगठन चुनाव के लिए युवाओं से 50 रुपए शुल्क लेकर सदस्यता ग्रहण कराई गई थी। यह सदस्य वोट देने के पात्र थे। मतदान में सर्वाधिक वोट हासिल करने वाले चार प्रत्याशियों का दिल्ली स्तर पर इंटरव्यू लिया गया इसके बाद एक नाम की घोषणा की गई। अध्यक्ष निर्वाचित हुए यश घनघोरिया पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के पुत्र हैं। घनघोरिया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समर्थक माने जाते हैं।

    प्रदेश अध्यक्ष में किसको कितने वोट मिले

    यश घनघोरिया जबलपुर- 3,13,730

    अभिषेक परमार भोपाल-2,38,780

    देवेन्द्र दादू सीधी-27,566

    शिवराज यादव ग्वालियर-19,824

    जीत का अंतर-74,950 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts