MP में समर्थन मूल्य पर मूंग-उड़द खरीदेगी सरकार, 8 मई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; जानें किन जिलों में होंगी खरीदी

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार इस साल भी किसानों से समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द खरीदेगी। मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन 8 मई से प्रारंभ होंगे। मध्य प्रदेश के किसान 19 मई 2023 तक अपनी ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द फसलों के पंजीयन करवा सकते हैं।
एमपी के 32 जिलों में मूंग एवं 10 जिलों में उड़द (जहां उत्पादन होता है) के समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन किए जाएंगे। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने इसकी जानकारी दी है।












