Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती, ये है वजह

Follow on Google News
दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती, ये है वजह
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया को रुटीन चेकअप के लिए बुधवार को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले सोनिया को तबीयत बिगड़ने के बाद 12 जून को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनिया गांधी पिछले कुछ सालों से वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुझ रही हैं। इसके अलावा वो दो बार करोना की चपेट में भी आ चुकी हैं।

सांस लेने में हो रही थी परेशानी

75 वर्षीय सोनिया गांधी के साथ बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी अस्पताल पहुंची। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनिया गांधी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनिया गांधी मंगलवार से अस्वस्थ हैं। जिसकी वजह से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा में सात किलोमीटर पैदल चलकर दिल्ली लौट आए।

पिछले साल भी हुई थीं अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी को इससे पहले 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उन्हें कुछ दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। दरअसल, 2 जून को सोनिया कोरोना संक्रमित हुई थीं। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भारत जोड़ो यात्रा में हुई थीं शामिल

24 दिसंबर 2022 को सोनिया गांधी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं। वह कुछ दूर तक राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ चलीं थीं। ये दूसरी बार था जब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने इससे पहले अक्टूबर में मार्च में भाग लिया था जब वह कर्नाटक में थीं। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts