सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद आया पहला रिएक्शन :कहा- कई शर्तों के....'

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने वांगचुक के अनशन खत्म करने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले भी पत्र लिखकर उनसे उपवास समाप्त करने का अनुरोध किया था और खुशी है कि उन्होंने यह कदम उठाया। 
Follow on Google News
कहा- कई शर्तों के....'
27वें दिन सोनम वांगचुक ने मेदांता अस्पताल में तोड़ा अनशन

गुरुग्राम/ नई दिल्ली। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने अनशन को आखिरकार खत्म कर दिया है। पेपर लीक मामले और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर शुरू किए गए इस आंदोलन को उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के साथ लंबी बातचीत के बाद समाप्त करने का फैसला लिया। वांगचुक का कहना है कि यह निर्णय कई महत्वपूर्ण शर्तों पर सहमति बनने और देश में किसी भी तरह की हिंसा की आशंका को देखते हुए लिया गया है।

Twitter Post

केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद लिया फैसला

गुरुवार और शुक्रवार की देर रात सोनम वांगचुक की मुलाकात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से हुई। इस बैठक में लेह-लद्दाख एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। बातचीत के बाद वांगचुक ने अपना 26 दिनों का अनशन समाप्त कर दिया।

अनशन खत्म करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि देश के अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे मिलकर या पत्र लिखकर अनशन खत्म करने की अपील की थी। सभी पक्षों के साथ लंबी चर्चा के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही एक वीडियो जारी कर पूरे घटनाक्रम और बातचीत की शर्तों की जानकारी देश के सामने रखेंगे।

Twitter Post

यह भी पढ़ें: 26 दिन बाद... सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद बड़ा फैसला

अभिजीत बोले- थैंक्यू सर...

Twitter Post

सरकार ने दिया भरोसा

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो और अन्य प्रतिनिधियों से भी बातचीत की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाएगी। नड्डा ने कहा कि 20 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन और संसद मार्च में शामिल लोगों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किए जाने पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। इस आश्वासन के बाद दोनों पक्षों के बीच विश्वास का माहौल बना।

आंदोलन जारी रहेगा : सौरव दास

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने वांगचुक के अनशन खत्म करने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले भी पत्र लिखकर उनसे उपवास समाप्त करने का अनुरोध किया था और खुशी है कि उन्होंने यह कदम उठाया। सौरव दास ने साफ किया कि अनशन खत्म होने का मतलब आंदोलन खत्म होना नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Breaking News

अब संविधान क्लब में होगी बातचीत

सौरव दास ने बताया कि सरकार ने उनकी एक अहम मांग भी मान ली है। दोनों पक्षों के बीच आगे की बातचीत किसी सरकारी कार्यालय के बजाय एक निष्पक्ष स्थान पर होगी। इसके लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार और आंदोलनकारियों के बीच होने वाली अगली बैठकों में क्या सहमति बनती है। वहीं, सोनम वांगचुक के जल्द जारी होने वाले वीडियो से भी आंदोलन की आगे की रणनीति और बातचीत की शर्तों की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts