Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर में कर्मचारियों ने निकाली रैली, मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सोहागपुर में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले 500 से अधिक कर्मचारियों ने कदमताल करते हुए रैली निकाली। कर्मचारी कन्या शाला स्कूल से बिहारी चौक, कमानिया गेट और श्रीराम चौक होते हुए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचे।
सोहागपुर में कर्मचारियों ने निकाली रैली, मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
सोहागपुर में कर्मचारियों ने निकाली रैली

सोहागपुर। यहां कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डॉ. बबीता राठौर को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष अंजू नारोलिया ने कर्मचारियों की मांगों से जुड़े ज्ञापन को पढ़ा।  

कन्या शाला से एसडीओ कार्यालय तक निकाली रैली

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने कन्या शाला स्कूल से रैली शुरू की। रैली बिहारी चौक, कमानिया गेट और श्रीराम चौक होते हुए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़ें: सीएम ने सागर में भर्ती मरीजों का जाना हाल, बोले-फांसी और उम्रकैद वाली धाराओं में होगी कार्रवाई

टेट परीक्षा खत्म करने और पुरानी पेंशन की मांग

ज्ञापन में शिक्षकों की टेट परीक्षा तुरंत समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना पुनः लागू करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। इसके साथ ही दो से अधिक संतान की बाध्यता खत्म करने और संविदा पर कार्यरत समस्त कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी शामिल रही।

Breaking News

पटवारियों के प्रमोशन और अनुकंपा नियुक्ति की मांग

कर्मचारी संघ ने पटवारियों को मध्य प्रदेश शासन के अन्य कर्मचारियों की तरह सीनियरिटी के आधार पर प्रमोशन देने की मांग की। इसके अलावा अनुकंपा नियुक्ति का श्रेणीकरण करने सहित 17 अन्य मांगें भी ज्ञापन में रखी गई हैं।

ये भी पढ़ें: बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को अंतिम सांस तक उम्रकैद, रायपुर कोर्ट का सख्त फैसला।

जिला और ब्लॉक पदाधिकारी सहित कर्मचारी रहे मौजूद

इस दौरान जिला कर्मचारी संघ अध्यक्ष अंजू नारोलिया, कार्यकारी जिला अध्यक्ष तरवर सिंह पटेल, संभागीय उपाध्यक्ष अरुण रघुवंशी, रवि दुवे, पुरुषोत्तम राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध शाह, तहसील अध्यक्ष राजेश दीक्षित, ब्लॉक सचिव मैथिलीशरण पटेल, तहसील सचिव भरत साहू, ब्लॉक कोषाध्यक्ष भाई साहब पटेल, तहसील कोषाध्यक्ष अजय भिंडे सहित अनेक पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कन्या शाला संकुल प्राचार्य सुनीता गढ़वाल, शिक्षक बलराम उइके, लखन नागवंशी, जितेंद्र बैरागी, मुकेश रघुवंशी, शकील खान, पवन खरे, बीपी चिहार, रेवक रघुवंशी, नरेंद्र साहू, लखन अहिरवार सहित अनेक पटवारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts