26 दिन बाद...सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद बड़ा फैसला
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मेदांता अस्पताल में हुई बैठक के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 28 जून से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री
नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना लंबा अनशन समाप्त कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुई अहम बैठक के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। वांगचुक 28 जून से विरोध प्रदर्शन के समर्थन में अनशन पर थे और उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही थी।
मेदांता अस्पताल में हुई अहम बैठक
शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक से मुलाकात की। बैठक के दौरान उनकी मांगों और स्वास्थ्य स्थिति पर चर्चा हुई। बातचीत के बाद वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की।
स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया था भर्ती
अनशन के दौरान तबीयत खराब होने पर सोनम वांगचुक को पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज की मांग उठी, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।हाईकोर्ट के आदेश पर किया था शिफ्ट
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति को गंभीर मानते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजने का निर्देश दिया था।
दीपके ने कहा, Thank you Sir












