Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

18 हजार की चोरी के शक में जिगरी दोस्त की हत्या, सब्जी काटने वाले 10 रुपए के चाकू से काटा गला

सोनीपत के गोहाना में 18 हजार रुपये चोरी के शक में दो दोस्तों ने अपने जिगरी दोस्त ढोलू उर्फ विक्की की हत्या कर दी। आरोपियों ने 10 रुपए के चाकू से उसका गला काटकर शव नाले में छिपा दिया।
18 हजार की चोरी के शक में जिगरी दोस्त की हत्या, सब्जी काटने वाले 10 रुपए के चाकू से काटा गला

सोनीपत के गोहाना में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां 18 हजार रुपए चोरी होने के शक में दो दोस्तों ने अपने ही जिगरी दोस्त ढोलू उर्फ विक्की की हत्या कर दी। आरोपियों ने महज 10 रुपए में खरीदे सब्जी काटने वाले चाकू से विक्की का गला काट दिया। इसके बाद शव को नाले में पुलिया के नीचे छिपा दिया। करीब एक महीने से लापता विक्की के मामले की जांच करते हूए पुलिस ने उसके दोस्तों विक्रम और प्रीतम को गिरफ्तार किया है। 

5 अगस्त से लापता था विक्की

मृतक की पहचान गोहाना के गांव इंद्रगढ़ी निवासी ढोलू उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, विक्की 5 अगस्त को अचानक लापता हो गया था। परिवार और परिचितों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 1 सितंबर को विक्की के चाचा संजय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने विक्की के दोस्तों विक्रम और प्रीतम पर अपहरण का शक जताया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

हरिद्वार जाने के बाद बढ़ा शक

एसीपी क्राइम राजपाल के मुताबिक, ढोलू उर्फ विक्की, विक्रम और प्रीतम तीनों जिगरी दोस्त थे। करीब 30 से 40 दिन पहले तीनों किराए की टैक्सी से हरिद्वार गए थे। इसी दौरान प्रीतम के 18 हजार रुपए चोरी हो गए। प्रीतम और विक्रम को शक था कि उसके रुपये विक्की ने चोरी किए हैं। हरिद्वार से लौटने के करीब एक सप्ताह बाद दोनों ने विक्की को पार्टी करने के बहाने गाड़ी में बैठाया।

Breaking News

चोरी से इनकार किया तो हत्या का फैसला

पुलिस के मुताबिक, गाड़ी में दोनों ने विक्की से 18 हजार रुपये चोरी करने को लेकर पूछताछ की। विक्की ने चोरी करने की बात से इनकार कर दिया। इसके बावजूद दोनों का शक कम नहीं हुआ। आरोप है कि इसके बाद विक्रम और प्रीतम ने विक्की की हत्या करने का फैसला कर लिया। दोनों ने 10 रुपये में सब्जी काटने वाला चाकू खरीदा और उससे विक्की का गला काट दिया। हत्या के बाद दोनों ने शव को गोहाना के पास एक नाले में पुलिया के नीचे छिपा दिया और वहां से फरार हो गए।

आरोपियों की निशानदेही पर मिला शव

पुलिस ने जांच के दौरान विक्रम और प्रीतम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने विक्की की हत्या करने की बात कबूल कर ली। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने नाले में पुलिया के नीचे से विक्की का शव बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम निवासी रूखी गांव और प्रीतम निवासी भटगांव के रूप में हुई है।

पहले नेहा, अब रिया... बिहार में ट्रेन से शराब लाने वाली युवती गिरफ्तार, बैग से 14 हजार की शराब बरामद

रिमांड पर लेकर होगी आगे की जांच

गोहाना क्राइम यूनिट दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस रिमांड के दौरान हत्या की पूरी साजिश, वारदात में इस्तेमाल हथियार और मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच करेगी। 18 हजार रुपए की चोरी के महज शक ने तीन जिगरी दोस्तों के रिश्ते को ऐसा मोड़ दिया कि एक दोस्त की जान चली गई और दो दोस्त हत्या के आरोप में गिरफ्तार हो गए।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts