Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM मोदी-पीयूष गोयल से  राहुल गांधी तक बने 80s के रेट्रो स्टार! AI ने बदला नेताओं का पूरा लुक, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

PM मोदी से राहुल गांधी तक कई नेताओं की 80s स्टाइल वाली AI तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पीयूष गोयल, निशिकांत दुबे और वी. शिवनकुट्टी समेत कई नाम इस रेट्रो ट्रेंड का हिस्सा बने हैं, जहां AI ने आज की तस्वीरों को 1980 के दशक के पुराने फैशन और विंटेज अंदाज में बदल दिया है।
PM मोदी-पीयूष गोयल से  राहुल गांधी तक बने 80s के रेट्रो स्टार! AI ने बदला नेताओं का पूरा लुक, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
सोशल मीडिया पर 80s स्टाइल वाली AI तस्वीरों वाला ट्रेंड वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘80s AI Photo Trend’ तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड में लोग अपनी मौजूदा तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से 1980 के दशक के रेट्रो और विंटेज लुक में बदल रहे हैं। तस्वीरों में पुराने जमाने के कपड़े, हेयरस्टाइल, कैमरा इफेक्ट और उस दौर जैसा बैकग्राउंड नजर आता है। इंस्टाग्राम पर यह ट्रेंड #80sTrend के नाम से खूब शेयर किया जा रहा है।

AI ने कर दिया टाइम ट्रैवल!

इस ट्रेंड की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए किसी पुराने फोटो स्टूडियो या महंगे कैमरे की जरूरत नहीं है। लोग AI टूल्स की मदद से अपनी सामान्य फोटो को 80s के जमाने की तस्वीर में बदल रहे हैं। फोटो में पुराने कैमरे जैसी क्वालिटी, हल्का ग्रेन, रेट्रो कलर टोन और उस दौर की फैशन स्टाइल जोड़ी जा रही है। यानी एक क्लिक में आज की तस्वीर सीधे 40 साल पीछे पहुंच जाती है। यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स इस ट्रेंड को काफी पसंद कर रहे हैं।

मजबूत दिखने वाली इमारत अचानक क्यों गिरती है? जानें ढहने से पहले मिलने वाले खतरनाक संकेत

/img/99/1788945572423

AI टूल्स की मदद से अपनी सामान्य फोटो को 80s के जमाने की तस्वीर में बदल रहे

PM मोदी की तस्वीरें भी बनाई जा रहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी 80s स्टाइल वाली AI तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। हालांकि, इन तस्वीरों को उनके आधिकारिक अकाउंट से शेयर किए जाने और फैन पेज या डिजिटल क्रिएटर्स द्वारा बनाए जाने में अंतर समझना जरूरी है। AI के जरिए किसी भी व्यक्ति की तस्वीर को पुराने दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल और बैकग्राउंड के साथ तैयार किया जा सकता है। इसी वजह से नेताओं और सेलिब्रिटीज के पुराने जमाने वाले काल्पनिक लुक भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

/img/99/1788945575393

narendra modi 80s retro trend

पीयूष गोयल ने भी अपनाया 80s वाला अंदाज

वायरल ट्रेंड में कई चर्चित नाम भी शामिल हो चुके हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी AI की मदद से तैयार अपनी रेट्रो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। उनकी तस्वीर में 80 के दशक का खास अंदाज देखने को मिला। तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। खास बात यह है कि यह ट्रेंड सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नेताओं और सार्वजनिक हस्तियों की तस्वीरें भी इस अंदाज में दिखाई देने लगी हैं।

Apple Event Today: iPhone 18 Pro से लेकर Fold Ultra तक, आज Apple करेगा बड़े लॉन्च का ऐलान; जानें कीमत-फीचर्स

राहुल गांधी की AI तस्वीरें भी वायरल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी 80s लुक वाली AI तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक उन्होंने खुद इस ट्रेंड के तहत कोई तस्वीर शेयर नहीं की है। डिजिटल क्रिएटर्स और फैन पेजों ने उनकी तस्वीरों को AI की मदद से रेट्रो अंदाज में तैयार किया है। इन तस्वीरों में उन्हें 80 के दशक के कॉलेज स्टूडेंट या पुराने स्कूल इयरबुक स्टाइल में दिखाया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस लुक को काफी दिलचस्प बता रहे हैं।

/img/99/1788945574025

राहुल गांधी 80s लुक वायरल

शिवराज सिंह चौहान का भी दिखा 80s वाला अंदाज

80s AI Trend की लहर नेताओं तक पहुंची तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रेट्रो लुक भी चर्चा में आ गया। AI की मदद से तैयार तस्वीर में उन्हें 1980 के दशक के अंदाज में दिखाया गया है। पुराने दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल और विंटेज कैमरा इफेक्ट ने तस्वीर को पूरी तरह रेट्रो टच दे दिया।

निशिकांत दुबे और शहजाद पूनावाला भी ट्रेंड में

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे भी इस वायरल AI ट्रेंड का हिस्सा बने। उनकी तस्वीर को 80s के अंदाज में तैयार किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे लेकर खूब कमेंट किए। वहीं शहजाद पूनावाला का नाम भी इस ट्रेंड से जुड़ा है। नेताओं की AI तस्वीरों ने इस ट्रेंड को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है।

केरल के मंत्री भी बने 80s ट्रेंड का हिस्सा

यह ट्रेंड सिर्फ हिंदी बेल्ट या राष्ट्रीय राजनीति तक सीमित नहीं है। केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने भी AI से तैयार विंटेज तस्वीर शेयर की। उनकी तस्वीर ने दिखाया कि 80s का यह डिजिटल ट्रेंड अलग-अलग राज्यों और भाषाओं के सोशल मीडिया यूजर्स तक पहुंच चुका है।

आखिर इतना वायरल क्यों हो रहा है 80s Trend?

दरअसल, 80 का दशक अपने अलग फैशन, हेयरस्टाइल, कैमरा क्वालिटी और रंगीन तस्वीरों के लिए जाना जाता है। AI ने इसी पुराने अंदाज को आज की डिजिटल दुनिया में वापस ला दिया है। लोगों को अपनी तस्वीरों में वह पुराना दौर देखने को मिल रहा है, जिसे उन्होंने शायद खुद जिया हो या सिर्फ फिल्मों और पुरानी तस्वीरों में देखा हो।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts