iPhone 18 Launch LIVE: Apple का Surprise and Shine इवेंट शुरू, iPhone 18 समेत कई गैजेट्स पर नजर

Live Updates
10:46 PM 09/09/26
iPhone 18 Pro में AI Siri, ऐप्स के बीच कर सकेगी काम
iPhone 18 Pro में Apple का अब तक का सबसे एडवांस ऑन-डिवाइस Foundation Model दिया गया है। नई AI-powered Siri यूजर की स्क्रीन पर दिख रही चीजों को समझकर ऐप्स के बीच काम कर सकेगी और थर्ड-पार्टी सर्विसेज के साथ भी काम करेगी। Apple के मुताबिक Siri अब 3 लाख से ज्यादा ऐप्स के साथ काम कर सकती है और हर दिन 2.5 अरब से ज्यादा रिक्वेस्ट हैंडल करती है।
10:41 PM 09/09/26
iPhone 18 Pro के तीन नए फिनिश, Burgundy कलर की भी एंट्री
iPhone 18 Pro को कलर-मैच्ड एल्युमिनियम और बैक ग्लास के साथ नया और ज्यादा एकसार डिजाइन दिया गया है।

यह फोन तीन फिनिश Deep Black, Glacier और नया Burgundy कलर में आएगा।
10:38 PM 09/09/26
Apple Event की शुरुआत कैमरा टीजर से, iPhone 18 Pro की झलक दिखी
Apple के ‘Surprise and Shine’ इवेंट की शुरुआत कैमरा फोकस के साथ हुई। म्यूजिक खत्म होने के बाद स्क्रीन पर नीले Apple लोगो से iPhone 18 Pro के कैमरे का क्लोजअप दिखाया गया।

इसके साथ लिखा था, “The following was shot on iPhone.” शुरुआत से ही संकेत मिल रहे हैं कि इस इवेंट में Apple के कैमरा फीचर्स पर खास फोकस रह सकता है।
10:30 PM 09/09/26
‘Surprise and Shine’ इवेंट शुरू, iPhone 18 की लॉन्चिंग जारी
Apple का बहुप्रतीक्षित ‘Surprise and Shine’ इवेंट शुरू हो गया है। कंपनी इस दौरान अपने नए प्रोडक्ट्स और बड़े ऐलान कर रही है। सबसे ज्यादा नजर iPhone 18 Pro सीरीज पर है।
10:22 PM 09/09/26
iPhone 18 Pro में कैमरा अपग्रेड पर नजर
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में कैमरा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। मेगापिक्सल में बदलाव नहीं होगा लेकिन नए सेंसर बेहतर फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग का विकल्प दे सकते हैं। Camera App को भी नए शूटिंग ऑप्शंस के साथ अपडेट किए जाने की उम्मीद है।
10:14 PM 09/09/26
John Ternus ने दिखाया iPhone 18 Pro का टीजर
Apple CEO John Ternus ने ‘Surprise and Shine’ इवेंट से पहले X पर 14 सेकंड का एक टीजर वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में नए iPhone के घुमावदार किनारे पर रोशनी पड़ती दिखाई दे रही है। इसके बाद नए कैमरा फीचर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं, हालांकि Ternus ने टीजर में दिखाए गए फीचर की जानकारी नहीं दी है।
10:10 PM 09/09/26
Apple Watch में नए AI फीचर्स की तैयारी
Apple Watch Series 12 और Ultra 4 में नए AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर माइक्रोफोन, GPS और दूसरे सेंसर से मिली जानकारी के आधार पर यूजर की रोजाना की एक्टिविटी का रिकॉर्ड तैयार कर सकता है।
Apple का बहुप्रतीक्षित लॉन्च इवेंट आज होने जा रहा है। Surprise and Shine नाम से आयोजित इस इवेंट में कंपनी नई iPhone 18 सीरीज के साथ कई नए प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है। सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के अलावा Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर है।
फोल्डेबल iPhone पर सबसे ज्यादा नजर
Apple के इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण उसका संभावित फोल्डेबल iPhone हो सकता है। रिपोर्ट्स में इसे iPhone Ultra नाम से भी जोड़ा जा रहा है। इसकी कीमत 2,000 डॉलर से ज्यादा होने की चर्चा है।
भारत में रात 10:30 बजे शुरू होगा इवेंट
भारत में Apple का यह लॉन्च इवेंट 9 सितंबर की रात 10:30 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम करीब एक से दो घंटे चलने की उम्मीद है। हालांकि, Apple की ओर से इवेंट की आधिकारिक अवधि की जानकारी नहीं दी गई है।
यहां देख सकते हैं लाइव
भारतीय यूजर्स Apple का लॉन्च इवेंट कई प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकेंगे। कंपनी इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV ऐप और आधिकारिक YouTube चैनल पर स्ट्रीम करेगी। YouTube पर यूजर्स रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं, जिससे इवेंट शुरू होने पर नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
iPhone 18 Pro और Pro Max पर भी नजर
इवेंट में सबसे बड़े ऐलान iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर होने की उम्मीद है। इन मॉडल्स में हार्डवेयर और डिजाइन से जुड़े बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि लॉन्च से पहले Apple ने इन फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Apple Watch और AirPods भी हो सकते हैं लॉन्च
iPhone के अलावा कंपनी नए वियरेबल प्रोडक्ट्स भी पेश कर सकती है। इनमें Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा नए AirPods को भी इवेंट में पेश किया जा सकता है।
John Ternus के दौर की शुरुआत
इस साल का Apple Event इसलिए भी खास है क्योंकि यह कंपनी के नए CEO John Ternus के नेतृत्व में पहला बड़ा iPhone लॉन्च है। Tim Cook के CEO पद से हटने के बाद Apple की कमान Ternus के हाथों में आई है।




















