Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खाली घर में अवैध शराब का बड़ा खेल,4,409 बोतलें,3,380 ढक्कन और हजारों होलोग्राम बरामद

भानुप्रतापपुर में पुलिस रेड से मचा हड़कंप, Royal Stag- RC समेत कई ब्रांड की खाली बोतलें और स्टीकर मिले; नकली शराब नेटवर्क की आशंका से जांच तेज, एक खाली घर से शराब से जुड़ी बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार मौके से 4,409 खाली बोतलें-पौवे, 3,380 ढक्कन, विभिन्न ब्रांड के 105 पत्ता स्टीकर/होलोग्राम और 30 पौवा भरी शराब जब्त की गई।
खाली घर में अवैध शराब का बड़ा खेल,4,409 बोतलें,3,380 ढक्कन और हजारों होलोग्राम बरामद

रायपुर/नारायण: भानुप्रतापपुर में अवैध शराब कारोबार को लेकर पुलिस की कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बसंत नगर ग्राम के नारायणपुर में एक खाली मकान से हजारों की संख्या में शराब की खाली बोतलें, ढक्कन, होलोग्राम और बारकोड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से अलग-अलग ब्रांड की कुल 4,409 खाली बोतलें-पौवे और 3,380 ढक्कन सहित बड़ी मात्रा में शराब से जुड़ी सामग्री जब्त की है। साथ ही 30 पौवा भरी हुई शराब भी बरामद हुई है। नामी ब्रांड के होलोग्राम और स्टीकर मिलने के बाद नकली या मिलावटी शराब तैयार करने की आशंका को लेकर जांच का दायरा बढ़ गया है।

खाली मकान से निकला शराब का खजाना

भानुप्रतापपुर पुलिस की कार्रवाई में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बसंत नगर ग्राम के नारायणपुर स्थित एक खाली घर की तलाशी में शराब से जुड़ी भारी मात्रा में सामग्री बरामद हुई। मौके से Royal Stag, Royal Challenge, McDowell's No.1, Signature और IB समेत कई ब्रांड की खाली बोतलें और पौवे मिले। पुलिस के मुताबिक बरामद सामग्री की संख्या हजारों में है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब की पैकेजिंग से जुड़ी सामग्री मिलने के बाद मामला सामान्य अवैध शराब बिक्री से कहीं बड़ा नजर आ रहा है।

/img/129/1788967357413

यह भी पढ़ें: बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को अंतिम सांस तक उम्रकैद, रायपुर कोर्ट का सख्त फैसला।

4,409 खाली बोतलें-पौवे ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड की कुल 4,409 खाली बोतलें और पौवे जब्त किए हैं। इनमें मैकडॉवल नं. 01 के 2,078 खाली पौवे, 411 खाली बोतल और 107 अद्धी शामिल हैं। इसके अलावा Royal Stag के 367 खाली पौवे, 121 बोतल और 95 अद्धी, Royal Challenge के 964 खाली पौवे और 87 बोतल तथा IB के 103 खाली पौवे और 15 बोतल बरामद किए गए हैं। कार्टून में रखे 170 पेटी खाली पौवे भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

3,380 ढक्कन बरामद, कई बड़े ब्रांड शामिल

मामले को और गंभीर बनाने वाली बरामदगी में अलग-अलग ब्रांड के 3,380 ढक्कन भी शामिल हैं। पुलिस ने विभिन्न साइज और ब्रांड के पौवा, अद्धी और बोतल के ढक्कन जब्त किए हैं। इतनी बड़ी संख्या में खाली बोतलों के साथ ढक्कनों की बरामदगी ने जांच एजेंसियों के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर इस सामग्री का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

/img/129/1788967388718

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा,रायपुर बना हॉटस्पॉट, एक्टिव केस में बड़ा उछाल

होलोग्राम और बारकोड ने बढ़ाया ‘नकली शराब’ का शक

पुलिस को मौके से शराब ब्रांड से जुड़े होलोग्राम, QR कोड, बारकोड और रेट वाले स्टीकर भी मिले हैं। बरामदगी में क्यूआर कोड/होलोग्राम के 18 पत्ते, Royal Stag के होलोग्राम स्टीकर-बारकोड-रेट वाले 50 पत्ते, Royal Challenge के 38 पत्ते और McDowell's No.1 के 10 होलोग्राम स्टीकर शामिल हैं। इसके अलावा RS, RC और McDowell's No.1 के स्टीकर भी मिले हैं। यही बरामदगी पूरे मामले को संदिग्ध बना रही है।

क्या नकली शराब तैयार करने की थी तैयारी?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि खाली बोतलें, ढक्कन और असली ब्रांड जैसे दिखने वाले होलोग्राम एक ही जगह क्यों जमा किए गए थे? क्या इनका इस्तेमाल नकली या मिलावटी शराब तैयार करने के लिए किया जाना था? या फिर शराब की पैकेजिंग और सप्लाई से जुड़ी कोई दूसरी गतिविधि चल रही थी? फिलहाल पुलिस ने नकली शराब तैयार होने की पुष्टि नहीं की है। इसलिए इस आशंका को जांच का विषय माना जा रहा है। पुलिस की जांच के बाद ही वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

/img/129/1788967386976

यह भी पढ़ें: भिलाई में इंसानियत शर्मसार, गटर में मिला 2 दिन का नवजात, सफाई के दौरान मचा हड़कंप

30 पौवा भरी शराब भी मिली

तलाशी के दौरान पुलिस ने जम्मू स्पेशल व्हिस्की के 30 पौवा, प्रत्येक 180 एमएल, बरामद किए हैं। कुल मात्रा 5.400 लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत करीब 3,600 रुपये आंकी गई है। यानी घर में सिर्फ खाली बोतलें और पैकेजिंग सामग्री ही नहीं थी, बल्कि भरी हुई शराब भी मिली।

स्टीकर-होलोग्राम की कीमत करीब 59 हजार

पुलिस के अनुसार बरामद 105 पत्ता स्टीकर/होलोग्राम की कीमत करीब 59,645 रुपये बताई गई है। इनमें RS, RC, Royal Stag और McDowell's No.1 सहित विभिन्न ब्रांड के होलोग्राम और स्टीकर शामिल हैं। यह बरामदगी जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

/img/129/1788967548900

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, युवाओं को 500 करोड़ का स्टार्टअप मिशन, सरकारी कर्मचारियों की उम्र सीमा 45 साल

तीन गिरफ्तार आरोपियों से जुड़ रहा कनेक्शन?

इस कार्रवाई की कड़ी कुछ दिन पहले कोरर पुलिस द्वारा शराब परिवहन के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों से भी जुड़ती दिखाई दे रही है। तीनों आरोपी फिलहाल जेल में हैं। अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या खाली बोतलों, ढक्कनों और होलोग्राम की बरामदगी का संबंध उसी नेटवर्क से है। अगर दोनों मामलों के बीच कनेक्शन सामने आता है, तो शराब के अवैध कारोबार के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

पुलिस के सामने अब ये बड़े सवाल

  • इतनी बड़ी संख्या में खाली शराब की बोतलें कहां से आईं?
  • हजारों ढक्कन किसने उपलब्ध कराए?
  • शराब कंपनियों के होलोग्राम और बारकोड कहां से पहुंचे? 
  • इन स्टीकर और होलोग्राम का इस्तेमाल किस उद्देश्य से होना था?क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है?
  • क्या कोरर में गिरफ्तार आरोपियों से इसका कोई सीधा कनेक्शन है?
  • क्या खाली बोतलों में दोबारा शराब भरने की तैयारी थी?

यह भी पढ़ें: PU Special: CM के गृह जिले में विकास की खुली पोल, खेत-नाले का गंदा पानी पी रहे सरकारी स्कूल के मासूम

जांच से खुलेगा शराब के ‘गोरखधंधे’ का राज

एक खाली मकान से हुई इस बड़ी बरामदगी ने भानुप्रतापपुर में अवैध शराब कारोबार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने बरामद सामग्री जब्त कर जांच शुरू कर दी है। अब असली कहानी जांच के बाद सामने आएगी क्या यह सिर्फ खाली बोतलों का ढेर था या किसी बड़े शराब नेटवर्क की तैयारी। 

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts