Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीएम ने सागर में भर्ती मरीजों का जाना हाल, बोले-फांसी और उम्रकैद वाली धाराओं में होगी कार्रवाई

सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सीएम ने सागर में भर्ती मरीजों का जाना हाल, बोले-फांसी और उम्रकैद वाली धाराओं में होगी कार्रवाई
सीएम ने सागर में भर्ती मरीजों का जाना हाल

सागर। सीएम ने कहा कि दोषियों पर आजीवन कारावास और फांसी जैसी सजा वाली धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन को फ्री हैंड दिया गया है और जरूरत के मुताबिक अतिक्रमण तोड़ने सहित हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

अस्पताल पहुंचकर सीएम ने मरीजों का जाना हाल  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से इलाज की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। सीएम ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है, जबकि प्रशासन ने 15 मौतों की पुष्टि की है। कई मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

'आरोपियों पर फांसी और उम्रकैद वाली धाराएं में होगी कार्रवाई'

सीएम ने कहा कि जहरीली शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों पर आजीवन कारावास और फांसी की सजा वाली धाराओं में कार्रवाई होगी। इसके साथ ही आबकारी एक्ट के तहत भी मामले दर्ज किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

X Post

'प्रशासन को फ्री हैंड दिया गया' 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस मामले में जरूरी कदम उठाने के लिए फ्री हैंड दिया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रशासन अपने स्तर पर हर जरूरी कार्रवाई करे। इसमें अतिक्रमण हटाने और अवैध गतिविधियों से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई भी शामिल है। सरकार का फोकस शराब बनाने, पैकिंग करने और सप्लाई करने वाले पूरे नेटवर्क को तोड़ने पर है।

Breaking News

33 आरोपियों में से 16 गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में अब तक 33 आरोपियों में से 16 को गिरफ्तार किया है, जबकि 17 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पूछताछ के दौरान अवैध शराब तैयार करने, उसकी पैकिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करने वाले नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। जांच में बरेठी शराब दुकान के लाइसेंसी ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर निवासी बंडा की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, मनीष अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा के संपर्क में था।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, युवाओं को 500 करोड़ का स्टार्टअप मिशन, सरकारी कर्मचारियों की उम्र सीमा 45 साल

रवि लखेरा से मिला था शराब बनाने का फार्मूला

पुलिस की जांच के अनुसार रवि लखेरा से शराब तैयार करने का तरीका और फार्मूला मिलने के बाद अवैध शराब बनाई गई थी। फरार मुख्य आरोपी मनीष लोधी और रवि लखेरा पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, बाकी 15 फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम रखा गया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश के साथ पूरे सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts