140 परिवारों की प्यास बनी मुसीब:बोरवेल से आ रहा बदबूदार पानी,रहवासी बोले- हालात भागीरथपुरा जैसे

इंदौर। भागीरथपुरा जल त्रासदी के बाद अब शहर के स्नेहलतागंज क्षेत्र में भी दूषित पानी को लेकर चिंता बढ़ गई है। यहां पांच अपार्टमेंट में रहने वाले करीब 140 परिवार बोरवेल के गंदे और बदबूदार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। रहवासियों का आरोप है कि कई दिनों से पानी में दुर्गंध आ रही है और बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
यह भी देखें: भागीरथपुरा जल त्रासदी: एनजीटी में रिपोर्ट ने खोलीपोल ,भूमिगत पानी तक पहुंचा ई-कोलाई बैक्टीरिया
रहवासी दिलीप कलवानी ने बताया कि विशाल पैराडाइज सहित आसपास के क्षेत्र में ड्रेनेज लाइन के कई चेंबर चोक और क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इससे सीवेज का पानी जमीन में रिस रहा है, जिसके कारण बोरवेल का पानी दूषित हो गया है। लोगों का कहना है कि पानी से बदबू आने लगी है और उसका उपयोग करना मुश्किल हो गया है।
यह भी देखें: शराब ने छीना भाई का रिश्ता! छोटे भाई की बेरहमी से हत्या, आरोपी घर में ही बैठा रहा
हर परिवार में बीमार लोग, कई को चढ़ानी पड़ी सलाइन
रहवासियों के मुताबिक, विशाल पैराडाइज, शालिनी अपार्टमेंट, श्रीकुंज अपार्टमेंट, सारंग अपार्टमेंट सहित पांच बिल्डिंग के लगभग 140 फ्लैट प्रभावित हैं। उनका दावा है कि अधिकांश परिवारों में सदस्य बीमार हैं और कई लोग अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। कुछ मरीजों को घर पर ही सलाइन भी लगानी पड़ी। गुरुवार शाम एक ही बिल्डिंग में छह लोगों को सलाइन चढ़ाए जाने की जानकारी रहवासियों ने दी।
यह भी देखें: पानी भी बना जहर! जांच में मिला खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया
नगर निगम ने किया निरीक्षण
शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम स्नेहलतागंज गली नंबर-3 पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रहवासियों को बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए सेंट्रल जेल परिसर में जाकर ड्रेनेज लाइन पर काम करना होगा। इसके लिए पहले संबंधित अनुमति लेना आवश्यक है, जिससे मरम्मत कार्य में समय लग सकता है।
यह भी देखें: भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: जांच आयोग को फिर मिली मोहलत, 14 जून तक मांगी रिपोर्ट
महापौर बोले- अपडेट मंगवाया है
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि उन्हें भी इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को मौके पर भेजकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि ताजा स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली जा रही है।
यह भी देखें: World Kidney Day: दूषित पानी का खामियाजा: किडनी पर पड़ रहा खतरनाक असर, भागीरथपुरा कांड के बाद बढ़ी चिंता
भागीरथपुरा जैसी स्थिति की आशंका
उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष भागीरथपुरा में दूषित पानी से जुड़ी गंभीर घटना में 36 लोगों की मौत हुई थी। हाल ही में विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट में वहां भूमिगत जल में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिलने की पुष्टि हुई है। ऐसे में स्नेहलतागंज के रहवासियों ने भी समय रहते प्रभावी कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी बड़ी जनस्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके।












