Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शराब ने छीना भाई का रिश्ता! छोटे भाई की बेरहमी से हत्या, आरोपी घर में ही बैठा रहा

भागीरथपुरा में वारदात, परिवार अस्पताल से लौटा तो खून से लथपथ मिला संदीप; बाणगंगा पुलिस ने आरोपी भाई अजय को किया गिरफ्तार
Follow on Google News
छोटे भाई की बेरहमी से हत्या, आरोपी घर में ही बैठा रहा
घटना स्थल व इन्सेट में मृतक

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल गए हुए थे और रातभर घर में दोनों भाई ही मौजूद थे। सुबह जब मां और बड़ा भाई घर लौटे तो संदीप खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा मिला।

इंदौर में तेंदुए की दस्तक से दहशत: युवक पर जानलेवा हमला कैमरे में कैद

घटना की सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के भाई अजय को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी घर से फरार नहीं हुआ और वहीं मौजूद रहा।

Jabalpur Building Collapse: अचानक भरभराकर गिरी 4 मंजिला इमारत, बड़ा हादसा टला

मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि दोनों बेटे शराब पीने के आदी थे। शराब के नशे में दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद ने देर रात खूनी रूप ले लिया और अजय ने संदीप की हत्या कर दी।

Operation Hard Ball: बिश्नोई गैंग पर अमेरिका का शिकंजा, 24 गिरफ्तार, कई देशों में कार्रवाई

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का सामने आया है, हालांकि पुलिस हत्या के पीछे के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।

Peoples Update Special : मध्यप्रदेश में वनकर्मियों को मिलेगी सुरक्षा की ट्रेनिंग, माफियाओं से निपटने के लिए मिलेगी मॉब कंट्रोल ट्रेनिंग

मृतक संदीप एक निजी कंपनी में मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। बाणगंगा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के क्रम और हत्या में इस्तेमाल हथियार की जानकारी जुटा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts