भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-I :PM मोदी ने किया अनावरण, स्काईरूट के 'इनफिनिटी कैंपस' का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के इनफिनिटी कैंपस का उद्घाटन करते हुए भारत के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-I’ का अनावरण किया। यह रॉकेट 300 किलो तक के सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित कर सकेगा। 2026 में लॉन्च होने वाला यह रॉकेट भारत की युवा शक्ति, इनोवेशन और प्राइवेट स्पेस सेक्टर की बड़ी छलांग का प्रतीक है।
Follow on Google News
PM मोदी ने किया अनावरण, स्काईरूट के 'इनफिनिटी कैंपस' का किया उद्घाटन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस के अत्याधुनिक इनफिनिटी कैंपस का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कंपनी के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-I का भी अनावरण किया। इस रॉकेट की ऊंचाई लगभग 7 मंजिल की इमारत के बराबर है और यह 300 किग्रा तक के उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में प्रक्षेपित करने में सक्षम है।

    भारत में प्राइवेट स्पेस का नया केंद्र

    स्काईरूट का इनफिनिटी कैंपस हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित है और कंपनी का हेड ऑफिस भी यहीं है। इस परिसर में लॉन्च व्हीकल के डिजाइन, डेवलपमेंट, इंटीग्रेशन और टेस्टिंग का काम होगा। पीएम मोदी ने कहा कि, यह कैंपस भारत की नई सोच, नवाचार और युवा शक्ति का प्रतीक है।

    प्रधानमंत्री ने बताया कि, भारत का प्राइवेट स्पेस सेक्टर दुनिया में अलग पहचान बना रहा है। यह कार्यक्रम इस बात का प्रतिबिंब है कि, आने वाले समय में भारत रॉकेट ग्लोबल सेक्टर में लीडर बनकर उभरेगा। 

    प्रधानमंत्री की पांच बड़ी बातें

    भारत स्पेस इकोसिस्टम में निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी: पीएम मोदी ने कहा कि स्काईरूट का इनफिनिटी कैंपस भारत के नवाचार और जोखिम लेने की क्षमता को दर्शाता है।

    फाउंडर्स पर भरोसा और रिस्क टेकिंग: उन्होंने स्काईरूट के फाउंडर्स पवन चंदना और भरत ढाका की तारीफ की, जिन्होंने सीमित संसाधनों के साथ बड़ा लक्ष्य हासिल किया।

    स्पेस सेक्टर में ऐतिहासिक रिफॉर्म: सरकार ने प्राइवेट इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए नई स्पेस पॉलिसी बनाई और स्टार्टअप्स को अवसर प्रदान किए।

    युवा शक्ति की भागीदारी: भारत के GenZ युवा आज नई तकनीक, डिजाइन और कोडिंग में काम कर रहे हैं, जिससे देश का प्राइवेट स्पेस सेक्टर दुनिया में पहचान बना रहा है।

    स्पेस सेक्टर में रणनीतिक महत्व: नई कंपनियां सैटेलाइट सेवाएं प्रदान कर रही हैं और भारत का स्पेस सेक्टर अब अट्रैक्टिव डेस्टिनेशन बन चुका है।

    Twitter Post

    क्यों है खास Vikram-I

    • यह स्काईरूट का पहला ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल है।
    • छोटे उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में भेजने के लिए बनाया गया है।
    • स्ट्रक्चर पूरी तरह कार्बन कंपोजिट से और इंजन 3D प्रिंटेड लिक्विड इंजन से बना है।
    • रॉकेट एक बार लॉन्च होने के बाद रीस्टार्ट किया जा सकता है, जिससे एक ही मिशन में कई उपग्रह अलग-अलग ऑर्बिट में छोड़े जा सकते हैं।
    • कंपनी का दावा है कि, यह ऑन-डिमांड लॉन्च के लिए तैयार किया जा सकता है और इसे 24 घंटे के भीतर किसी भी लॉन्च साइट से लॉन्च किया जा सकता है।

    Vikram-I और दुनिया के अन्य प्राइवेट रॉकेट्स में अंतर

    रॉकेट

    देश

    कंपनी

    खासियत

    ऊंचाई

    पेलोड क्षमता

    बॉडी/स्ट्रक्चर

    री-यूज

    अनुमानित लागत

    Vikram-I

    भारत

    Skyroot Aerospace

    स्मॉल-लिफ्ट ऑर्बिटल लॉन्चर

    26 मीटर

    300-315 किग्रा

    कार्बन कंपोजिट

    नहीं

    ₹30-40 करोड़

    Electron

    न्यूजीलैंड/अमेरिका

    Rocket Lab

    स्मॉल-लिफ्ट लॉन्चर

    18 मीटर

    300 किग्रा

    कार्बन

    आंशिक

    ₹62 करोड़

    Falcon-9

    अमेरिका

    SpaceX

    हेवी लिफ्ट रीयूजेबल लॉन्चर

    70 मीटर

    22,800 किग्रा

    एल्यूमिनियम-लिथियम

    हां

    ₹600 करोड़

    स्काईरूट एयरोस्पेस का सफर

    2018: कंपनी की स्थापना, हैदराबाद में ऑफिस।

    2020: प्राइवेट रॉकेट इंजन Raman-1 का पहला टेस्ट फायर।

    2021: भारत का पहला प्राइवेट क्रायोजेनिक इंजन Dhawan-1 टेस्ट।

    2022: सब-ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-S लॉन्च।

    2024: सबसे बड़े प्राइवेट रॉकेट स्टेज Kalam-250 का स्टैटिक फायर।

    2025: भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-I तैयार।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts