इंदौर-भोपाल हाईवे पर हादसा :ट्रक में घुसी कार, उड़ गए परखच्चे, दो की मौत, 3 की हालत गंभीर

सीहोर के दरबार ढाबे के पास इंदौर–भोपाल हाईवे पर कार-ट्रक टक्कर में दो लोगों की मौत और तीन गंभीर घायल। हादसा तेज रफ्तार और कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से हुआ। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जांच जारी है।
ट्रक में घुसी कार, उड़ गए परखच्चे, दो की मौत, 3 की हालत गंभीर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सीहोर। गुरुवार सुबह इंदौर–भोपाल हाईवे पर सीहोर के दरबार ढाबे के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। महू-इंदौर के एक ही परिवार के पांच लोग भोपाल में विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार कार अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। कार का आगे का पूरा हिस्सा चकनाचूर हो गया।

    कोहरे में नजर नहीं आया ट्रक 

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे कार ढाबे के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे खड़ा ट्रक अचानक सामने आ गया। ड्राइवर सम्भल नहीं पाया और कार ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह मलबे में बदल गया। पुलिस का कहना है कि कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होना और तेज रफ्तार इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि ट्रक सही तरीके से खड़ा था या नहीं।

    हादसे में इनकी गई जान

    इस भीषण हादसे में कार चालक मृदंग नेमा (28) और उनके साथ बैठी संध्या नेमा (56) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनील नेमा (60), संजय नेमा (45) और मीनल नेमा (40) गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल सीहोर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो को भोपाल रेफर किया गया, जबकि सुनील नेमा सीहोर में भर्ती हैं। कोतवाली टीआई रविंद्र यादव ने बताया कि हादसे की जांच जारी है और ट्रक की स्थिति की भी पड़ताल की जा रही है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts