Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Deepti Chaurasia Suicide :कमला पसंद कंपनी के मालिक की बहू ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- प्यार और विश्वास नहीं, तो...

कमला पसंद मालिक परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने दिल्ली में आत्महत्या की। सुसाइड नोट मिला पर आरोप नहीं। परिजन ससुराल पर उकसाने का शक जता रहे हैं। रिश्तों में तनाव और दूसरी शादी विवाद का कारण बताया जा रहा है। पुलिस जांच जारी है।
कमला पसंद कंपनी के मालिक की बहू ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- प्यार और विश्वास नहीं, तो...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। मशहूर पान मसाला ब्रांड कमला पसंद और राजश्री से जुड़े व्यवसायी परिवार में एक बड़ा मामला सामने आया है। कंपनी के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू दीप्ति चौरसिया (40) ने मंगलवार शाम वसंत विहार स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, उनका शव घर में चुनरी से लटका हुआ पाया गया।

    सुसाइड नोट में नहीं लगाया किसी पर आरोप

    बता दें कि, पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें किसी का नाम नहीं है, लेकिन एक लाइन लिखी गई है- अगर किसी रिश्ते में प्यार और विश्वास नहीं है, तो फिर उस रिश्ते में रहने और जीने की वजह क्या है?

    हालांकि, दीप्ति के परिजन दावा कर रहे हैं कि यह सिर्फ आत्महत्या नहीं बल्कि उकसाने का मामला है। उन्होंने पुलिस से ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    Twitter Post

    पति ने की थीं दो शादियां

    दीप्ति की शादी 2010 में हरप्रीत चौरसिया से हुई थी और दोनों का 14 साल का एक बेटा है। परिवार और पुलिस सूत्रों के अनुसार हरप्रीत ने दूसरी शादी भी कर रखी थी और उनकी दूसरी पत्नी South Indian films की एक एक्ट्रेस बताई जा रही है।इन वजहों से बीते कुछ सालों से संबंधों में तनाव चल रहा था और दोनों अलग-अलग रह रहे थे।

    अरबों की कंपनी बनी कमला पसंद

    कानपुर के फीलखाना इलाके की एक छोटी गुमटी से शुरू हुई कमला पसंद कंपनी आज देश की बड़ी FMCG और पान मसाला ब्रांडों में शामिल हो चुकी है। संस्थापक कमलाकांत और कमल किशोर चौरसिया ने शुरुआती दिनों में पान मसाला घर में बनाना शुरू किया था। समय के साथ कंपनी ने अपने कारोबार को पान मसाले से आगे बढ़ाते हुए तंबाकू उत्पाद, इलायची, रियल एस्टेट और लोहा व्यापार तक विस्तारित किया। आज इस कंपनी का व्यवसाय अरबों रुपए में हो चुका है।

    कंपनी पहले भी विवादों में घिरी रही

    कमला पसंद कंपनी का नाम पहले भी कई विवादों में जुड़ चुका है। सरोगेट विज्ञापन को लेकर कंपनी पर सवाल उठे और मशहूर हस्तियों से जुड़े विज्ञापनों पर भी विवाद हुआ। इसके अलावा कंपनी पर 1,568 करोड़ रुपए के टैक्स घोटाले की जांच चल रही है। कई राज्यों में नकली उत्पाद मिलने के मामले भी सामने आए। साथ ही पान मसाला और तंबाकू से जुड़े स्वास्थ्य खतरों के कारण कई राज्यों में प्रतिबंध लगे जिससे कंपनी लगातार सुर्खियों में बनी रही।

    पुलिस जांच जारी

    दिल्ली पुलिस केस की जांच कर रही है और जल्द ही पूछताछ की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। मौत की वजहों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका पर स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts