Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sikkim Landslide : सिक्किम में भूस्खलन से फिर तबाही, एक की मौत, पांच लापता

Follow on Google News
Sikkim Landslide : सिक्किम में भूस्खलन से फिर तबाही, एक की मौत, पांच लापता
गंगटोक। सिक्किम के मंगन जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण हुए भारी भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लापता हो गए हैं। भारी बारिश के चलते बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात को भारी तबाही हुई। सड़क ढहने से कई पर्यटक फंस गए और आसपास के घर ताश की पत्तों की तरह ढह गए।

कई घर जलमग्न तथा क्षतिग्रस्त

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के चलते कई घर जलमग्न तथा क्षतिग्रस्त हो गए। भारी बारिश और भूस्खलन से बिजली के खंभे बह गए। मंगन जिले के पक्षेप क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला, जबकि रंगरंग के निकट अम्बिथांग से तीन और पक्षेप से दो अन्य व्यक्ति लापता हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन के चलते गेयथांग में तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि पेंटोक के पास नामपाथांग में भी कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और सड़कें अवरुद्ध हो गईं।

उत्तरी सिक्किम में मोबइल सेवा प्रभावित

भूस्खलन के कारण ब्रिंगबोंग पुलिस चौकी को निकटवर्ती स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि संकलान में एक पुल की नींव क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के चलते उत्तरी सिक्किम में मोबाइल नेटवर्क प्रभावित है। वहीं, जिला प्रशासन ने मंगन में राशन के साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम भेजने का अनुरोध किया। सड़क से मलबा हटाने के लिए मंगशिला डिग्री कॉलेज के पास एक ‘अर्थमूवर' मशीन को लगाया गया है। मंगन के जिला मजिस्ट्रेट हेम कुमार छेत्री ने विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ एक अत्यावश्यक बैठक बुलाई है।

सीएम ने दिए हर संभव सहायता निर्देश

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने तबाही पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उत्तर जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री तमांग ने कहा, "पीड़ितों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के प्रयास जारी हैं। पुनर्वास सहायता, अस्थायी बसावट के बंदोबस्त और बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कार्य किया जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "राज्य सरकार इस आपदा के पीड़ितों के साथ दृढ़ता से खड़ी है तथा शोक संतप्त परिवारों और भूस्खलन से प्रभावित एवं विस्थापित सभी लोगों को अधिकतम सहायता देने का वादा करती है। ये भी पढ़ें- Mumbai : महिला ने ऑनलाइन ऑर्डर की थी आइसक्रीम, पैकेट के अंदर निकली ‘कटी उंगली’; कंपनी के खिलाफ केस दर्ज
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts