PlayBreaking News

Mumbai : डॉक्टर ने ऑनलाइन ऑर्डर की थी आइसक्रीम, पैकेट के अंदर निकली 'कटी उंगली'; कंपनी के खिलाफ केस दर्ज

Follow on Google News
Mumbai : डॉक्टर ने ऑनलाइन ऑर्डर की थी आइसक्रीम, पैकेट के अंदर निकली 'कटी उंगली'; कंपनी के खिलाफ केस दर्ज
मुंबई। राजधानी मुंबई के मलाड इलाके में एक डॉक्टर ने ऑनलाइन ऑर्डर कर कोन आइस्क्रीम मंगाई थी। आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला। जिसके बाद डॉक्टर ने मलाड पुलिस स्टेशन पहुंचकर कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने आइसक्रीम में मिले उंगली के टुकड़े को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। यम्मो कंपनी की ​यह आइसक्रीम ऑनलाइन ऑर्डर की गई थी।

Icecream का ऑनलाइन दिया था ऑर्डर

पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार को दोपहर में हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''मलाड पश्चिम में रहने वाले  27 साल के डॉक्टर ओरलेम ब्रेंडन सेराओ ने ऑनलाइन बटर स्कॉच आइस्क्रीम मंगाई थी। उन्होंने आईस्क्रीम का आधा हिस्सा खा लिया था। इसके बाद उन्हें अपनी जीभ पर कुछ गड़बड़ महसूस हुई। इस दौरान जब उन्होंने ध्यान से देखा तो आइस्क्रीम के कोन के अंदर इंसान की कटी हुई उंगली मिली। इसे किराने की डिलीवरी करने वाली ऐप जेप्टो से अन्य सामान के जरिए मंगाया गया था।  

मलाड पुलिस ने दर्ज की FIR

मलाड पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई के मलाड इलाके में ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन में  इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला, जिसके बाद डॉक्टर पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

उंगली को FSL जांच के लिए भेजा

अधिकारी ने कहा, संदेह है कि यह टुकड़ा मानव उंगली का हो सकता है। इसे FSL (फोरेंसिक) जांच के लिए भेजा गया है, ताकि पता लगाया जा सके कि क्या यह मानव शरीर का हिस्सा है ?'' उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें- इंदौर : पुलिस ने चंद घंटों में लापता मूकबधिर बच्चे को खोजा, मासूम की इच्छा पर गाड़ी में घुमाया, आइस्क्रीम भी खिलाई
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts