Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sidhu Moosewala Murder Case Update : पंजाब पुलिस ने बदमाश 'केकड़ा' को किया गिरफ्तार, मूसेवाला हत्याकांड में निभाई थी ये भूमिका

Sidhu Moosewala Murder Case Update : पंजाब पुलिस ने बदमाश 'केकड़ा' को किया गिरफ्तार, मूसेवाला हत्याकांड में निभाई थी ये भूमिका
पंजाब के मशहूर सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने शूटर्स को गाड़ियां मुहैया कराने वाले केकड़ा नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने 8 शार्प शूटर्स की पहचान कर ली है। ये पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

फैन बनकर की थी मूसेवाला की रेकी

जानकारी के मुताबिक, बदमाश केकड़ा ने फैन बनकर मूसेवाला की रेकी की थी। उसने ही शार्प शूटर्स को मूसेवाला की मूवमेंट की खबर दी थी। बता दें कि केकड़ा सिरसा के कालियांवाली का रहने वाला है। वो अपने एक दोस्त के साथ फैन बनकर मूसेवाला के घर गया था। वहां उसने चाय पी और उसके बाद सेल्फी भी ली। केकड़ा ने ही हत्यारों को बताया कि मूसेवाला थार जीप में जा रहे हैं। वे गनमैन और बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर भी नहीं लेकर गए हैं। इसके बाद थोड़ी दूरी पर पहुंचते ही मूसेवाला की हत्या कर दी गई।

मूसा गांव से था खास लगाव

सिद्धू मूसेवाला का उनके गांव मूसा से खास लगाव था। गांव में सिद्धू मूसेवाला का एक आलीशान बंगला है, जिसे उन्होंने बेहद प्यार और मेहनत के साथ बनाया था। इस बंगले की तस्वीरें वे अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। सिद्धू मूसेवाला ने अपना स्टेज नेम गांव के ऊपर रखा था। अपने नाम में उन्होंने मूसेवाला एड किया था। अपने करियर में वे सिद्धू मूसेवाला के नाम से जाने गए थे, उनका असली नाम शुभदीप सिंह संधू था।

मूसेवाला के शरीर पर गोलियों के 24 निशान मिले

मूसेवाला की रविवार शाम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। 5 डॉक्टरों के बोर्ड ने उनका पोस्टमार्टम किया, जिसमें उनके शरीर पर गोलियों के 24 निशान मिले हैं। उनके सिर, पैर, छाती और पेट को बुरी तरह से गोलियों से छलनी किया गया था। मूसेवाला के बाएं फेफड़े और लिवर में गोली लगी है।

किसने किया सिद्धू मूसेवाला का मर्डर ?

सिंगर पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ली है। सिद्धू मूसेवाला के मर्डर की प्लानिंग काफी समय पहले की गई थी, जिसे 29 मई को अंजाम दिया गया। सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा हटाई थी। लॉरेंस बिश्नोई ने जेल में बैठकर अपने दोस्त गोल्डी बराड़, जो कि कनाडा में है, दोनों ने मिलकर मर्डर प्लान बनाया। लॉरेंस और गोल्डी के गुर्गों ने सिंगर पर 30 राउंड फायरिंग की।

ये था मूसेवाला का आखिरी गाना

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने अपना आखिरी गाना 2 हफ्ते पहले ‘द लास्ट राइड’ रिलीज किया था। इस गाने में सिद्धू ने अपने म्यूजिक करियर की उपलब्धियों को बताया था। उन्होंने इस गाने में कहा था कि उम्र से दो गुना रुतबा बनाया है। सिद्धू के इस गाने के वीडियो में टूपैक की झलक भी देखने मिलती है। उन्होंने अपने जूते पर टूपैक की फोटो छापी है और उसके साथ ‘लेजेंड’ लिखा हुआ है। https://twitter.com/psamachar1/status/1533713317541183488?s=20&t=dp_Orr4kGDkIQio-hD1iyw ये भी पढ़ें- ‘तुम्हारा हाल भी मूसेवाला जैसा कर देंगे…’ Salman Khan को मिली धमकी, महाराष्ट्र गृह विभाग ने बढ़ाई सुरक्षा
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts