Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'तुम्हारा हाल भी मूसेवाला जैसा कर देंगे...' Salman Khan को मिली धमकी, महाराष्ट्र गृह विभाग ने बढ़ाई सुरक्षा

'तुम्हारा हाल भी मूसेवाला जैसा कर देंगे...' Salman Khan को मिली धमकी, महाराष्ट्र गृह विभाग ने बढ़ाई सुरक्षा
महाराष्ट्र गृह विभाग ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। आज सुबह अधिकारी सलमना खान के घर पहुंचे। दरअसल, बीते रविवार को सलमान और पिता सलीम को जान से मारने का धमकी भरा लेटर मिला था। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के नाम से अज्ञात शख्स ने लेटर भेजा था। दरअसल, संगीतकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के छह दिनों बाद रविवार की सुबह करीब 8 बजे बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में धमकी भरा नोट मिला। लेटर सलीम खान के गार्ड को उस जगह मिला था जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद जाकर बैठते हैं। कथित तौर पर, संगीतकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ी हुई थी, जिसके कारण सलमान को भी खतरा बताया गया था। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1533459762842681346?t=aMjaG4tWqYAM_D2AD8e29g&s=08[/embed]

खत में क्या लिखा था ?

धमकी भरे पत्र में लिखा था, 'सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा।' मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। [caption id="attachment_32105" align="aligncenter" width="600"] सलीम खान, सलमान खान[/caption]

सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट

सलमान खान हाल ही में आइफा 2022 इवेंट से मुंबई वापस आए हैं, उन्होंने इसे होस्ट किया था। ये इवेंट अबु धाबी में आयोजित हुआ था। उनके इवेंट होस्ट करने की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि, सलमान खान जल्द ही कटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts