Sidhu Moose Wala Murder Case : पंजाब पुलिस को मिली लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड, वकील ने बताई कोर्ट की शर्तें

Sidhu Moose Wala Murder Case : पंजाब पुलिस को मिली लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड, वकील ने बताई कोर्ट की शर्तें
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले की जांच में जुटी पंजाब पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस की कस्टडी में सौंपने का आदेश देते हुए ट्रांजिट रिमांड भी मंजूर कर ली। बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जो कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े थे।

कोर्ट ने शर्तों के साथ दी ट्रांजिट रिमांड

पंजाब पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कल सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने मानसा कोर्ट में पेश करेगी। लॉरेंस बिश्नोई के वकील विशाल चोपड़ा ने कहा कि अदालत ने शर्तों के साथ ट्रांजिट रिमांड दी है। पंजाब पुलिस उसे ले जाने से पहले उसका मेडिकल टेस्ट करवाएगी, सुरक्षा के सभी उपायों को ध्यान में रखा जाएगा। उसे हथकड़ी पहनाई जाएगी और उसे बुलेट प्रूफ वाहन में ले जाया जाएगा। उसे ले जाने से लेकर कोर्ट में पेश करने तक की पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कोर्ट ने एक विस्तृत आदेश पारित किया है कि पंजाब पुलिस उसके जीवन और सुरक्षा के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होगी और उसके साथ कोई दुर्घटना नहीं होनी चाहिए। ये भी पढ़ें: Sidhu Moose Wala Murder Case: अब पुणे से जुड़े सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा शूटर संतोष जाधव
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts