Sidhu Moose Wala Murder Case: अब पुणे से जुड़े सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा शूटर संतोष जाधव

Sidhu Moose Wala Murder Case: अब पुणे से जुड़े सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा शूटर संतोष जाधव
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने शूटर संतोष जाधव को हिरासत में लिया है। साथ ही इस हत्याकांड में शामिल एक संदिग्ध जाधव के सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

तिहाड़ जेल में बंद है लॉरेंस बिश्नोई

पुलिस ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य जाधव को 2021 में पुणे जिले के मंचर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया है। वह एक साल से फरार चल रहा था। उसका और नागनाथ सूर्यवंशी का नाम मूसेवाला हत्याकांड में सामने आया था। बता दें कि, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

पुलिस ने महाकाल से भी की पूछताछ

पुणे पुलिस ने 2021 के दौरान हुए हत्याकांड के बाद जाधव को पनाह देने वाले आरोपी सिद्धेश कांबले उर्फ सौरभ महाकाल को बीते दिनों गिरफ्तार किया था। बिश्नोई गिरोह के सदस्य महाकाल को पिछले सप्ताह मंचर थाने में दर्ज मकोका के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस ने भी उससे मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में पूछताछ की थी। ये भी पढ़ें- Sidhu Moosewala Murder Case Update: बठिंडा से 2 आरोपी गिरफ्तार, हमले के लिए मुहैया करवाए थे हथियार

29 मई को की गई थी सिद्धू की हत्या

29 मई को जब सिद्धू मूसेवाला अपने दो दोस्तों के साथ अपनी मौसी के घर जा रहे थे। उसी दौरान बदमाशों ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क में रोककर कम से कम 30-35 गोलियां चलाई थीं। इसमें से 20 के करीब गोली सिद्धू मूसेवाला के शरीर के आर-पार हो गई थीं। वहीं उनके दोनों दोस्त जख्मी हालत में फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ये भी पढ़ें- Sidhu Moosewala Murder Case Update : पंजाब पुलिस ने बदमाश ‘केकड़ा’ को किया गिरफ्तार, मूसेवाला हत्याकांड में निभाई थी ये भूमिका

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी मर्डर की जिम्मेदारी!

मूसेवाला के मर्डर के पीछे लॉरेंस गैंग को माना जा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से बने पेज ने भी इस मर्डर की जिम्मेदारी ली थी। कहा गया था कि विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए ऐसा किया गया था। विक्की मिड्डूखेड़ा लॉरेंस गैंग का करीबी था, पिछले साल उसका मर्डर हो गया था। अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…  
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts