PlayBreaking News

श्वेता तिवारी का अभिजीत दीपके से सवाल...पंजाब के शिक्षा मंत्री कब दे रहे इस्तीफा, CJP वहां कब करेगी प्रदर्शन

पंजाब में हाल ही में हुई फार्मेसी भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पिछले कुछ वर्षों में सामने आए पेपर लीक मामलों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से इस्तीफे की मांग की जा रही है।
Follow on Google News
पंजाब के शिक्षा मंत्री कब दे रहे इस्तीफा, CJP वहां कब करेगी प्रदर्शन
श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से तीखे सवाल पूछे

एंटरटेनमेंट डेस्क। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इस मुद्दे पर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के फाउंडर अभिजीत दिपके का एक वीडियो शेयर कर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को लेकर सवाल उठाया। वहीं, अभिनेता रणवीर शौरी और एक्ट्रेस तारा देशपांडे ने भी सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी राय रखी।

श्वेता तिवारी ने CJP से सीधे सवाल

शनिवार को श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में अभिजीत कहते हैं कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है और अगर सरकार के सामने झुकेंगे नहीं तो आगे भी बड़े नेताओं के इस्तीफे हो सकते हैं। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए श्वेता ने लिखा, अब पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? और कॉकरोच जनता पार्टी, तुम वहां कब विरोध-प्रदर्शन कर रहे हो उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

/img/95/1785068259478

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने सीजेपी फाउंडर पर इंस्टा स्टोरी के जरिए पंजाब को लेकर कही अपनी बात

पंजाब के शिक्षा मंत्री पर क्यों उठ रहे सवाल?

पंजाब में हाल ही में हुई फार्मेसी भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पिछले कुछ वर्षों में सामने आए पेपर लीक मामलों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से इस्तीफे की मांग की जा रही है। हालांकि, हरजोत बैंस ने कहा है कि अगर उनके इस्तीफे से राज्य की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होती है, तो वह पद छोड़ने के लिए तैयार हैं।

Featured News

रणवीर शौरी ने भी दी प्रतिक्रिया

अभिनेता रणवीर शौरी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक GIF शेयर करते हुए लिखा कि सरकार अपने विरोधियों से ज्यादा अपने समर्थकों को नाराज कर बैठी है। बाद में एक यूजर के सवाल पर रणवीर ने कहा कि उनके अनुसार धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए था, लेकिन यह फैसला पहले लिया जाना चाहिए था। उनका कहना था कि अब ऐसा लग रहा है कि सरकार ने समर्थकों से ज्यादा विरोध कर रहे लोगों की बात सुनी।

Twitter Post

तारा देशपांडे ने धर्मेंद्र प्रधान के काम गिनाए

एक्ट्रेस तारा देशपांडे ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के कामों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने उज्ज्वला योजना, PAHAL डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन एंड लाइसेंसिंग पॉलिसी (HELP) जैसे कई अहम कार्यक्रमों में भूमिका निभाई। तारा ने लिखा कि NEET पेपर लीक विवाद को छोड़कर शिक्षा और अन्य मंत्रालयों में उनके योगदान को भी देखा जाना चाहिए और उनके इस्तीफे के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बदला शिक्षा मंत्रालय

धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र आंदोलनों और NEET-UG पेपर लीक को लेकर बढ़ते विरोध के बीच शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद केंद्र सरकार ने प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts