Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP सांसद की बेटी का पोस्ट!बोली- डिलीट नहीं करूंगी, असम मंत्री की बेटी ने लगाए PM विरोधी नारे

दूसरा मामला असम के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केशब महंत की बेटी दिबीसा महंत से जुड़ा है। दिबीसा गुवाहाटी में NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में उन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाते हुए दिखाया गया।
बोली- डिलीट नहीं करूंगी, असम मंत्री की बेटी ने लगाए PM विरोधी नारे
NDA नेताओं की बेटी के अलग- अलग रवैया दिखाया

भुवनेश्वर/ गुवाहाटी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भले ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का छात्र आंदोलन शांत हो गया हो, लेकिन इससे जुड़े विवाद और चर्चाएं अभी भी जारी हैं। आंदोलन के दौरान छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था और NEET पेपर लीक को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी। अब इस आंदोलन से जुड़े दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें भाजपा नेताओं की बेटियों के नाम चर्चा में हैं। एक मामला ओडिशा का है, जहां भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी के कथित इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हुए। वहीं, दूसरा मामला असम का है, जहां राज्य के मंत्री केशब महंत की बेटी प्रदर्शन में शामिल होती नजर आईं।

BJP सांसद की बेटी के कथित इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल

ओडिशा के भुवनेश्वर से भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता राहर के नाम से सोशल मीडिया पर कुछ इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हुए। वहीं वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनकी तस्वीर शेयर कर जय हिंद लिखा गया। एक अन्य पोस्ट में लिखा गया कि वह अपनी पोस्ट डिलीट नहीं करेंगी, भले ही ऐसा करने के लिए कहा जाए। एक पोस्ट में कथित तौर पर लिखा गया, "मेरा परिवार डीपी (धर्मेंद्र प्रधान) के साथ है, लेकिन मैं छात्रों के साथ हूं।

यह भी पढ़ें: कॉकरोच से क्रांति तक... कौन हैं आंदोलन के 'चार स्तंभ'? जिनकी वजह से देशभर में गूंजी छात्रों की आवाज

Twitter Post

क्यों चर्चा में आया अकाउंट?

  • पोस्ट वायरल होने के कुछ समय बाद संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट दिखाई देना बंद हो गया।
  • यह स्पष्ट नहीं है कि अकाउंट डिएक्टिवेट किया गया, हटाया गया या किसी अन्य वजह से उपलब्ध नहीं है।
  • अब तक अर्चिता या सांसद अपराजिता सारंगी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

दूसरा मामला

दूसरा मामला असम के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केशब महंत की बेटी दिबीसा महंत से जुड़ा है। दिबीसा गुवाहाटी में NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में उन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाते हुए दिखाया गया। हालांकि, इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Featured News

CM हिमंता बिस्वा सरमा ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि किसी बड़े हो चुके बच्चे के विचार उसके माता-पिता से अलग हो सकते हैं। इसलिए दिबीसा के प्रदर्शन के लिए उनके पिता केशब महंत को ट्रोल करना सही नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह दिबीसा के नारों से सहमत नहीं हैं।

पहले भी सामने आया था ऐसा मामला

CJP छात्र आंदोलन के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बेटी दिविजा फडणवीस का बयान भी काफी चर्चा में रहा था। हालांकि, दिविजा किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं हुई थीं और न ही उन्होंने सरकार के खिलाफ कोई बयान दिया था, लेकिन उन्होंने छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुने जाने की बात कही थी।

दिविजा ने कहा था कि शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन किसी भी तरह की हिंसा स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने सरकार और संबंधित संस्थाओं से छात्रों की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर उठाई जा रही चिंताओं पर गंभीरता से विचार करने की अपील की थी।

दिविजा ने क्या कहा था?

उन्होंने छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकार बताया।
साथ ही कहा कि हिंसा किसी भी पक्ष से स्वीकार नहीं की जा सकती।
उन्होंने शिक्षा सुधार और छात्रों की चिंताओं पर गंभीरता से विचार करने की बात भी कही थी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts