Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर:वाइल्ड कार्ड से फाइनल तक पहुंचीं श्रेया बेड़िया, बोलीं-सपनों की उड़ान मेहनत और आत्मविश्वास से मिलती है

इंदौर की श्रेया बेड़िया ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए फाइनलिस्ट बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। लगातार मेहनत, समर्पण और संघर्ष के बल पर श्रेया ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता में वाइल्ड कार्ड एंट्री हासिल की और फाइनलिस्ट के रूप में अपनी जगह बनाई।
वाइल्ड कार्ड से फाइनल तक पहुंचीं श्रेया बेड़िया, बोलीं-सपनों की उड़ान मेहनत और आत्मविश्वास से मिलती है

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की फाइनलिस्ट बनने के बाद पहली बार इंदौर लौटीं श्रेया बेड़िया का शहरवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने गृह नगर पहुंचकर श्रेया भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि जिस शहर ने उन्हें पहचान दी उसी शहर से इतना प्यार और सम्मान मिलना उनके लिए बेहद खास और यादगार अनुभव है।

इंदौर से शुरू हुआ सफर

गोविंद बेड़िया और नीलम बेड़िया की बेटी श्रेया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इंदौर में ही पूरी की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया और अपने सपनों को नई दिशा देने के लिए दिल्ली का रुख किया। लगातार मेहनत, समर्पण और संघर्ष के बल पर श्रेया ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता में वाइल्ड कार्ड एंट्री हासिल की और फाइनलिस्ट के रूप में अपनी जगह बनाई। उनका यह सफर उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है जो छोटे शहरों से निकलकर बड़े सपने देखते हैं।

मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने को लेकर श्रेया ने कहा कि यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा मैं चाहती हूं कि मेरे प्रदर्शन से मेरे माता-पिता, मेरा शहर इंदौर और पूरा मध्यप्रदेश गर्व महसूस करे। मैं अपनी पूरी क्षमता के साथ इस मंच पर खुद को साबित करने की कोशिश करूंगी।

ये भी पढ़ें: इंदौर: फ्लाइट से सफर, ट्रेनों में चोरी; लग्जरी लाइफ के लिए शातिर चोर का अनोखा तरीका

युवाओं को दिया प्रेरणा का संदेश

छोटे शहरों से आने वाले युवाओं को संदेश देते हुए श्रेया ने कहा कि सपने देखने का हक हर किसी को है। यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहे और लगातार मेहनत करता रहे तो कोई भी मंजिल असंभव नहीं होती। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी हैं।

मिस यूनिवर्स इंडिया बना प्रतिभाओं का बड़ा मंच

मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद ने बताया कि यह मंच देशभर की प्रतिभाशाली युवतियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर देता है। वहीं नेशनल पीआर डायरेक्टर सर्वेश कश्यप ने कहा कि इसी मंच ने भारत को सुष्मिता सेन और लारा दत्ता जैसी विश्वस्तरीय प्रतिभाएं दी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया।

ये भी पढ़ें: 7.45 करोड़ की प्रॉपर्टी डील में बड़ा फर्जीवाड़ा! करोड़ों लेकर नहीं कराई रजिस्ट्री, तीन पर धोखाधड़ी का केस

फाइनलिस्ट बनना नहीं मंजिल नहीं

अब श्रेया की नजर दिल्ली में आयोजित होने वाली मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता पर है। उनका मानना है कि फाइनलिस्ट बनना उनकी मंजिल नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है। इंदौर की यह बेटी अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान को और मजबूत करने के लिए तैयार है और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अगले लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts