VIDEO : शिलपा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने उर्फी जावेद पर किया कुछ कमेंट, एक्ट्रेस भड़की और बोल दिया कुछ ऐसा; जिसे सुन उड़ जाएंगे आपके होश...

Follow on Google News
VIDEO : शिलपा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने उर्फी जावेद पर किया कुछ कमेंट, एक्ट्रेस भड़की और बोल दिया कुछ ऐसा; जिसे सुन उड़ जाएंगे आपके होश...
एंटरटेनमेंट डेस्क। बिजनेसमैन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्टैंड-अप कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने उर्फी जावेद पर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने पलटवार कर करारा जबाव दे दिया।

ऐसा क्या बोल गए राज कुंद्रा

हाल ही में राज कुंद्रा ने अपनी ही स्टैंड-अप कॉमेडी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो की शुरुआत में राज कुंद्रा ने 'मास्कमैन' और 'शिल्पा का पति' कहकर खुद को इंट्रोड्यूस किया। शो के दौरान उन्होंने कॉमेडी करते समय उर्फी जावेद पर कुछ ऐसा कमेंट कर डाला, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। राज कुंद्रा ने कहा कि अगर मुझे किसी ने प्यार दिया है तो वो है पैपराजी, क्योंकि दो ही तो इनके स्टार हैं, एक मैं और एक उर्फी जावेद। मीडिया बस यही देखती है कि राज कुंद्रा क्या पहनेगा और उर्फी जावेद क्या नहीं पहनेगी। देखें VIDEO

‘दूसरो को नंगा कर खुद पैसे कमाने वाला...’

उर्फी जावेद ने राज कुंद्रा के इस वीडियो पर करारा जवाब देते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की और लिखा- दूसरों को नंगा कर खुद पैसे कमाने वाला मेरे कपड़ों पर कमेंट करेगा। Sorry not sorry porn king…

मैंने हमेशा कपड़े चढ़ाने का काम किया, उतारने का नहीं : राज

मास्क पहनकर राज कुंद्रा ने पहली बार स्टैंड-अप कॉमेडी की। शोक के दौरान बताया कि 18 साल की उम्र में उन्होंने लंदन में कैब चलाई। कुछ ही सालों में पश्मीना शॉल का उन्होंने अंपायर खड़ा कर दिया। इससे रिलेट करते हुए ही राज कंद्रा ने पॉर्नोग्राफी केस पर भी तंज कसा और कहा कि 'मैंने हमेशा कपड़े चढ़ाने का काम किया है उतारने का नहीं'।

हमेशा मास्क पहने नजर आते हैं राज कुंद्रा

मीडिया के सामने अक्सर राज कुंद्रा मास्क पहने नजर आते हैं। यह सिलसिला तब से शुरू हुआ जब राज कुंद्रा पर एडल्ट फिल्मों को बनाने का आरोप लगा। तभी से वह हर जगह मास्क के अलग-अलग लुक में नजर आते हैं।

शिलपा शेट्टी के घर के बाहर स्पॉट हुईं उर्फी जावेद

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उर्फी जावेद शिल्पा शेट्टी के घर के बाहर नजर आ रही हैं। देखें VIDEO (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर होगी Sanon Sister’s की टक्कर, अक्टूबर में रिलीज हो रहीं ये दो बड़ी मूवीज
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts