बॉक्स ऑफिस पर होगी Sanon Sister’s की टक्कर, अक्टूबर में रिलीज हो रहीं ये दो बड़ी मूवीज

Follow on Google News
बॉक्स ऑफिस पर होगी Sanon Sister’s की टक्कर, अक्टूबर में रिलीज हो रहीं ये दो बड़ी मूवीज
एंटरटेनमेंट डेस्क। एंटरटेनमेंट के नजरिए से अक्टूबर का महीना बेहद खास होने वाला है। एक ओर जहां वर्ल्ड कप की शुरुआत ने एंटरटेनमेंट में मनोरंजन का तड़का लगाया है तो दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज की कतार में हैं। इसमें से कई फिल्मों के बीच क्लैश भी देखने को मिलेगा। लेकिन खास बात यह है कि इस महीने बॉक्स ऑफिस पर दो सगी बहनों की फिल्में टकराएंगी।

दो सगी बहनों की फिल्मों में क्लैश

एक तरफ कृति सेनन फिल्म ‘गणपत’ में नजर आएंगी तो वहीं दूसरी ओर नूपुर सेनन साउथ स्टारर रवि तेजा की फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ में दिखाई देंगी। बता दें कि ये दोनों फिल्में 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉलीवुड के तीन दिग्गज एक्टर आमने-सामने

टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘गणपत’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं, मेकर्स ने रवि तेजा की फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ के ट्रेलर लॉन्च के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी जारी कर दी है। इन फिल्मों की रिलीज डेट से बॉलीवुड के तीन दिग्गज एक्टर भी आमने-सामने आ गए हैं। ‘गणपत’ में टाइगर श्रॉफ और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन लीड रोल में दिखाई देंगे तो ‘टाइगर नागेश्वर राव’ में अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

5 भाषाओं में रिलीज होगी ‘टाइगर नागेश्वर राव’

नूपुर सेनन ‘टाइगर नागेश्वर राव’ से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म की एक्शन कोरियोग्राफी विश्वस्तरीय है। फिल्म एक्शन, थ्रिलर से भरपूर है। यह मूवी पांच भाषा- तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में पैन इंडिया रिलीज होगी। इसमें रवि तेजा और अनुपम खेर के अलावा नूपुर सेनन गायत्री भारद्वाज, रेनु देसाई, नासिर, मुरली शर्मा, हरीश पेराडी और जिशु सेनगुप्ता भी कई किरदारों में नजर आएंगे। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- BigB की लाइफ से जुड़ा बड़ा खुलासा… रट्टा मारकर देते थे एग्जाम, फिर भी हुए इस सब्जेक्ट में फेल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts