ओटीटी पर फिर जमेगी शिल्पा और जैकी की केमिस्ट्री, 26 साल बाद आए साथ

शिल्पा शेट्टी और जैकी श्रॉफ करीब 26 साल बाद एक साथ वापसी कर रहे हैं। यह जोड़ी Amazon Prime Video की 8-एपिसोड की स्लाइस-ऑफ-लाइफ वेब सीरीज में नजर आएगी। शहरी रिश्तों और दूसरे मौकों पर आधारित इस रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग मार्च से शुरू होने की संभावना है।
ओटीटी पर फिर जमेगी शिल्पा और जैकी की केमिस्ट्री, 26 साल बाद आए साथ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शिल्पा शेट्टी और जैकी श्रॉफ एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। करीब 26 साल बाद दोनों की जोड़ी वापसी कर रही है। यह नई शुरुआत अमेज़न प्राइम वीडियो की एक वेब सीरीज के ज़रिए होगी।

    8 एपिसोड की क्लोज-ऑफ-लाइफ ड्रामा

    सूत्रों के हिसाब से यह 8 एपिसोड की ‘स्लाइस-ऑफ-लाइफ’ ड्रामा सीरीज होगी। कहानी शहरी संबंधों और जिंदगी में मिलने वाले दूसरे मौकों पर आधारित रहेगी। मेकर्स इसे रोमांटिक और रियल लाइफ के करीब रखने की तैयारी में हैं ताकि दर्शक आसानी से इससे जुड़ सकें।

    मार्च से शुरू हो सकती है शूटिंग

    सीरीज की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और प्रोडक्शन टीम मुंबई और पुणे में लोकेशन तलाश रही है। यदि सब तय योजना के हिसाब से रहा तो मार्च से करीब 60 दिनों का शूटिंग शेड्यूल शुरू होगा। अगर कलाकारों की तारीखें लॉक होने का इंतजार है।

    ये भी पढ़ें: Kaabil 2 : ‘काबिल 2’ की स्क्रिप्ट तैयार, ऋतिक की मंजूरी का इंतजार

    ‘जंग’ के बाद दोबारा साथ

    शिल्पा और जैकी आखिरी बार साल 2000 में रिलीज हुई जंग में साथ नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया था, जबकि इसमें संजय दत्त, आदित्य पंचोली और रवीना टंडन भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

    वर्कफ्रंट पर दोनों सितारे

    शिल्पा शेट्टी हाल ही में इंडियन पुलिस फोर्स, सुखी और निम्मा में नजर आ चुकी हैं। वहीं जैकी श्रॉफ जल्द ही किंग में दिखाई देंगे। ऐसे में 26 साल बाद दोनों की जोड़ी को साथ देखने को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts